ICC World Cup 2019 Opening Ceremony उद्घाटन मुकाबले के ठीक एक दिन पहले यानी 29 मई को आयोजित की गई| बर्मिंघम पैलेस के पास स्थिति प्रतिष्ठित लंदन मॉल में उद्घाटन समारोह का आयिजन किया गया| इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ ने यहां सभी 10 टीमों के कप्तानों से मुलाकात की और उनके साथ फोटो खिंचवाया| एक-एक कर सभी कप्तानों को मंच पर आमंत्रित किया गया|
World Cup 2019 Match 1 Live : तो आज होगी इंग्लैंड की जीत!
The captains from all ten #CWC19 sides met Queen Elizabeth II & the Duke of Sussex at Buckingham Palace earlier today. pic.twitter.com/ejorQW1dvN
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) May 29, 2019
इस ख़ास मौके (ICC World Cup 2019 Opening Ceremony) पर भारतीय के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि, यहां आकर बेहद अच्छा लग रहा है| यहां हमारे बहुत प्रशंसक हैं| यह दबाव और गर्व दोनों की बात है| हम यहां मौजूद अपने समर्थन का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे| वहीं, इस बार विश्व कप की मेजबानी करने वाली टीम इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि, हम पहले मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| यह मैच हमारे लिए बेहद अहम है| हम जहां हैं वहां आकर गर्व महसूस कर रहा हूं|
ICC World Cup 2019 Opening Ceremony Video :
इस मौके पर हर देश के दो प्रतिनिधि मौजूद थे| भारत की ओर से पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले और अभिनेता फरहान अख्तर पहुंचे| वहीं पाकिस्तान की तरफ से मलाला युसूफजई और अजहर पहुंचे| विंडीज़ का प्रतिनिधित्व विवियन रिचडर्स और धावक योहान ब्लैक ने किया|
क्रिकेट का महाकुंभ आज से: 46 दिन, 10 टीम, 48 मैच और क्रिकेट का खुमार
What a way to open #CWC19! ? pic.twitter.com/6dAcjwAxYn
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) May 29, 2019
अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को विश्व कप दिलाने वाले माइकल क्लार्क भी उद्घाटन समारोह के दौरान मौजूद थे, इस खा मौके पर उन्होंने कहा, यह बहुत विशेष है| मेरे करियर के यादगर पलों में विश्व कप खेलना शामिल है| 2015 विश्व कप जीतना शानदार था| आखिरी के तीन-चार महीने आस्ट्रेलिया के लिए अच्छे रहे हैं| टीमें यहां एक शानदार टूनार्मेंट के लिए हैं| विश्व कप में भारत को अपना पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है|
World Cup 2019 से पहले लगे 6 धमाकेदार शतक…
कब और कहां देखें World Cup 2019 Match 1 Live Streaming
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका (ENG vs SA Match 1) के बीच होने वाले इस पहले विश्व कप मैच की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3 बजे से होगी| विश्व कप 2019 के पहले मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3 पर देख सकेंगे। हिंदी कमेंट्री के लिए स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखें| साथ ही आप ENG vs SA Match 1 की LIVE स्ट्रीमिंग हॉट स्टार पर भी देख सकते हैं|
