आइलैंड्स बेहद खूबसूरत होते हैं, यह हमने अक्सर टीवी या फिल्मों में देखा है, लेकिन ज्यादातर लोग अपने देश के आइलैंड्स के बारे में ज्यादा कुछ जानते ही नहीं| हमारे देश में भी ऐसी ही खूबसूरत आईलैंड डेस्टिनेशन्स हैं जैसी विदेशों में होती है| हॉलीवुड और बॉलीवुड की फिल्मों में हमें आइलैंड यानी द्वीप अक्सर देखने को मिलते हैं| लोग अक्सर ऐसा सोचते हैं कि फिल्मों में आइलैंड वाले सीन देश से बाहर शूट हुए होंगे, पर ऐसा नहीं है| आज हम आपको हमारे देश के आइलैंड्स के बारे में बताते हैं|
लक्षद्वीप
अरब सागर में बसा लक्षद्वीप भारत की मुख्य भूमि सीमा से कटा हुआ है| नारियल और पाम के ख़ूबसूरत जंगल इस आइलैंड को और आकर्षक बनाते हैं| सरकार यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कोशिश कर रही है|
दीव
दीव को आप अनजाने में पुर्तगाल समझ सकते हैं| दीव के रेतीले मैदान, ऐतिहासिक इमारतें, गुजराती और पुर्तगाली संस्कृति का संगम पर्यटकों को किसी स्वप्न लोक की तरह लगता है|
दमन
इस आइलैंड को पुरानी इमारतें, नदियां, झरने और समंदर के ख़ूबसूरत नज़ारे बेहद ख़ास बनाते हैं| यहां दमनगंगा, मोती बीच, देविका बीच और जैमपोरे बीच पर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है| यहां किसी भी मौसम में जाया जा सकता है|
माजुली आइलैंड
माजुली आइलैंड ब्रह्मपुत्र नदी का हिस्सा है| यह नदियों पर बसे सबसे बड़े आइलैंड्स में से एक है| गुवाहाटी से यहां आना बेहद आसान है| असमिया संस्कृति की झलक इस आइलैंड पर आपको मिल सकती है|
दीवर आइलैंड
मांडवी नदी में बसे इस आइलैंड पर प्रकृति मेहरबान है| बहुत दिनों तक सब इस जगह से अनजान थे| यहां लेडी ऑफ कम्पैशन और यूरोपियन हाउस लोग देखने आते हैं| फिल्म ‘दिल चाहता है’ के कुछ सीन यहां शूट किए गए थे|
सेंट मैरी आइलैंड
वास्कोडिगामा भारत इसी आइलैंड के रास्ते आया था| यह आइलैंड चार हिस्सों में बंटा है, कोकोनट, नॉर्थ, साउथ और दरया बहादुरगढ़ आइलैंड| इस आइलैंड के बारे में भारत में बहुत कम लोग जानते हैं|
