मूसी नदी के किनारे बसा खूबसूरत शहर हैदराबाद (Hyderabad) दक्षिण भारत का एक जाना पहचाना पर्यटन स्थल है| सिटी ऑफ़ निजाम कहा जाने वाला हैदराबाद (Hyderabad) आंध्र प्रदेश की राजधानी है| मोतियों के शहर हैदराबाद (Hyderabad Tourism) को कुतुब शाही वंश के शासक मोहम्मद कुली कुतुब शाही ने 1591 में बसाया था | कथाओं की मानें तो इस शहर का नाम भागमती और मोहम्मद कुली कुतुब शाह की प्रेम कहानी पर रखा गया है | भागमती एक नर्तकी थी और सुल्तान उनसे प्यार करते थे | सुल्तान ने इस शहर का नाम भाग्यनगर रखा था। उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया और सुल्तान से चुपचाप शादी कर ली और उनका नाम हैदर महल हो गया | सो बाद में शहर का नाम हैदराबाद पड़ा|
कुतुब शाह वंश ने करीब 100 साल तक हैदराबाद (Hyderabad Tourism) पर राज किया | 1724 में आसिफ जाह प्रथम ने आसिफ जाही वंश की स्थापना की और अपने आपको हैदराबाद के निजाम के रूप में स्थापित किया| हैदराबाद (hyderabad) का इतिहास निजामों के गौरवशाली युग और उपनिवेशवाद के समय से मिलता है| निजामों ने अंग्रेजों के साथ मिलकर 200 साल से भी ज्यादा समय तक हैदराबाद (Hyderabad) पर शासन किया| ऑपरेशन पोलो के दौरान हैदराबाद (Hyderabad) के आखिरी निजाम ने भारतीय संघ के साथ एक समझौता किया और हैदराबाद (hyderabad) आंध्र प्रदेश की राजधानी बना |तभी से हैदराबाद (Hyderabad) भारत का स्वतंत्र हिस्सा भी बना | हैदराबाद (Hyderabad Tourism) की अपनी सांस्कृतिक पहचान, विशिष्टता और भौगोलिक बनावट इसकी धरोहर है |
हैदराबाद (Hyderabad Tourism) उत्तर भारत के अंतिम छोर और दक्षिण भारत के शुरूआती छोर पर बसा है | दो संस्कृतियों का संगम आपको यहाँ देखने को मिलेगा | हैदराबाद कला, साहित्य और संगीत का केन्द्र प्राचीन समय से ही रहा है | निजामों ने कला, साहित्य, संगीत और पाक कला को खूब सराहा | हैदराबाद में भारत के विभन्न हिस्सों के खानपान का मिश्रण मिलता है | हैदराबादी दम बिरयानी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है| हैदराबाद ने मीनार, चूड़ी बाजार, खाओ गली और किलों के जरिए अपनी पुरानी तासीर को जिन्दा रखा है | हैदराबाद और आसपास के कुछ महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में चारमीनार, गोलकुंडा किला, सलार जंग संग्रहालय और हुसैन सागर झील शामिल है|
इनके आलावा दुर्गम चेरुवू ताजे पानी की झील, पब्लिक गार्डन जिसे बाग-ए-आम के नाम से जाना जाता था, हैदराबाद बॉटनिकल गार्डन, पुरानी हवेली , हयात बख्शी बेगम मस्जिद , हुसैन सागर झील, त्रिमुलघेरी चर्च , पैगाह मकबरा, लाद बाजार , चिलकुर बालाजी मंदिर, लुंबनी पार्क , एनटीआर गार्डन , चारमीनार , चौमहला महल आदि हैदराबाद (hyderabad) के मुख्य आकर्षण है |
हैदराबाद (Hyderabad Tourism) का मौसम ठंड के समय भी काफी गर्म रहता है| देसी और विदेशी पर्यटकों के लिए हैदराबाद (Hyderabad) पहुंचना कठिन नहीं है| हवाई, रेल और सड़क मार्ग के जरिए यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। हैदराबाद भारत से राष्ट्रीय राजमार्गों द्वारा जुड़ा हुआ है| यहां एशिया का तीसरा सबसे बड़ा बसों का बेड़ा है| दक्षिण मध्य रेलवे का मुख्यालय सिकंदराबाद में ही स्थित है| तीन मुख्य रेलवे स्टेशन हैं:- सिकंदराबाद जंक्शन, हैदराबाद डेकन रेलवे स्टेशन (या नामपल्ली) और काचिगुडा रेलवे स्टेशन| पहले बेगमपेट हवाई अड्डा विमान सेवा देता था| अब नया विमानक्षेत्र राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा शम्साबाद में भी बन चुका है|
हैदराबाद के आकर्षण (Places To Visit In Hyderabad)
फलकनुमा महल ( Falaknuma Palace ) -एक अंग्रेज वास्तुकार ने इसकी डिजाइन बनाई थी | निर्माण कार्य 1884 में शुरू हुआ| इस महल के नाम का अर्थ होता है आकाश का प्रतिबिंब|
सलारजंग संग्रहालय (Salar Jung Museum) – इस म्यूजियम में हैदराबाद के समृद्ध और गौरवशाली इतिहास को प्रदर्शित किया गया है| देश के तीन राष्ट्रीय संग्रहालय में से सलारजंग संग्रहालय भी एक है|
निजाम संग्रहालय (The Nizam’s Museum) – संग्रहालय निजाम के महल का हिस्सा है और यहां पेटिंग, ज्वेलरी, गिफ्ट, हथियार और प्रचीन कार सहित ऐतिहासिक महत्व की कई चीजें आप यहाँ देख सकते है |
सुरेन्द्रपुरी (Surendrapuri)- सुरेन्द्रपुरी एक आकर्षक म्यूजियम है| पौराणिक जागरुकता केन्द्र के रूप में प्रसिद्ध |
शिल्परमम (Shilparamam) –माधापुर में हाईटेक सिटी के पास जाना माना कला और शिल्प का गांव है| हैदराबाद से 20 किमी दूर बसा यह गांव पूरी तरह से कला और शिल्प को समर्पित है|
संघी मंदिर (Sanghi Temple) -यह मंदिर ऊंचे बने राजा गोपुरम के लिए जाना जाता है, जो कि स्थानीय लोगों के बीच काफी पवित्र है|
सिकंदराबाद (Secunderabad) – इसे हैदरबाद का जुड़वां शहर भी कहा जाता है | इस शहर का नाम सिकंदर जाह के नाम पर पड़ा है| आसिफ जाही वंश से वह हैदराबाद के तीसरे निजाम थे| सिंकदराबाद की स्थापना 1806 में की गई थी|
नेहरू जूलॉजीकल पार्क (Nehru Zoological Park) – हैदराबाद में मीर आलम तालाब के पास बना नेहरू जूलॉजीकल पार्क हैदराबाद के तीन सर्वाधिक चर्चित पर्यटन स्थलों में शामिल है |
स्नो वर्ल्ड (Snow World) – स्नो वर्ल्ड देश में अपने तरह का पहला अम्यूजमेंट पार्क था| जैसे कि नाम से ही जाहिर है, आप यहां मानवनिर्मित बर्फ और बर्फबारी का आनंद ले सकते है |
गोलकुंडा किला (Golconda Fort) – हैदराबाद से 11 किमी दूर है| किले को कुतुब शाही वंश के शासकों ने बनवाया था|
चारमीनार
ओसियन पार्क (Ocean Park) – यहाँ का ओसियन पार्क देश का दूसरा सबसे बड़ा अम्यूजमेंट पार्क है| शहर से 20 किमी दूर बाहरी क्षेत्र में उसमान सागर झील के पास स्थित है|
शामीरपेट (Shamirpet) -एक उपनगर है जो कि सिकंदराबाद से 20 किमी दूर है| प्रसिद्ध शामीरपेट झील भी इसी जिले में है |
धोला री धानी (Dhola-ri-Dhani) – राजस्थानी गांव का प्रतिरूप| पिकनिक के लिए एक आदर्श स्थान है |
मक्का मस्जिद (Makka Masjid) – हैदराबाद की सबसे पुरानी और देश की सबसे बड़ी मस्जिद | यह राज्य सरकार द्वारा संरक्षित एक धरोहर स्थल भी है|
स्पेनिश मस्जिद (Spanish Mosque) – अपने तरह की एकमात्र मस्जिद है| इसे एवान-ए-बेगमपेट और मस्जिद इकबाल उद दौला भी कहते हैं| पैगाह नवाब इकबाल उद दौला स्पेन यात्रा के दौरान कोरडोबा स्थित कैथिडरल मस्जिद के वास्तुशिल्प से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने आने के बाद इस मस्ज़िद को बनवाया |
मीर आलम तालाब (Mir Alam Tank) – नेहरू जूलॉजीकल पार्क के पास स्थित मीर आलम तालाब एक झील है|
उज्जैनी महाकाली मंदिर (Ujjaini Mahankali Temple) -श्री उज्जैनी महाकाली मंदिर हैदराबाद के सिकंदराबाद क्षेत्र में स्थित है| यह मंदिर करीब 200 साल पुराना है|
तारामती बारादरी
आंध्र प्रदेश राजकीय संग्रहालय (Andhra Pradesh State Museum) – आंध्र प्रदेश राजकीय संग्रहालय की स्थापना हैदराबाद के तीसरे निजाम ने की थी| शहर के गौरवशाली अतीत की झलक यहाँ देखने को मिलती है| संग्रहालय को 1928 में खोला गया था|
बिड़ला मंदिर- मंदिर नौबाथ पहाड़ पर बना है| इस मंदिर को बनने में 10 साल का समय लगा था |
हुसैन सागर
केबीआर नेशनल पार्क – 1998 में इसे नेशनल पार्क का दर्जा दे दिया गया।
चौमहला पैलेस
महावीर हरिना वनस्थली नेशनल पार्क (Mahavir Harina Vanasthali National Park) – महावीर हरिना वनस्थली नेशनल पार्क हैदराबाद के निकट वनस्थली में स्थित है| आप यहां कई तरह के वन्यजीवों को देख सकते हैं|
आनंद बुद्ध विहार (Ananda Buddha Vihara) – एक छोटी पहाड़ी पर बना आनंद बुद्ध विहार| पहाड़ी पर चढ़ने के बाद मंदिर से पूरे शहर का विहंगम नजारा देखने को मिलता है|
उसमान सागर झील- उसमान सागर झील को गांदीपेट कहा जाता है| यह एक मानवनिर्मित झील है| मूसी नदी पर इस झील को 1920 में बनवाया गया था |
चिलकुर बालाजी मंदिर
आसमान घर महल –हैदराबाद का भव्य आसमान घर महल एक पहाड़ी पर बना है| ऊंचाई पर बने होने के कारण ही इसका नाम आसमान घर पड़ा|
सांघी मंदिर
रामोजी फिल्म सिटी- यहां सिर्फ फिल्म और सीरियल्स की शूटिंग ही नहीं होती है, बल्कि यह पिकनिक मनाने, थीम आधारित पार्टी, कार्पोरेट इवेंट, भव्य विवाह, ऐडवेंचर कैंप, कांफ्रेंस और हनीमून के लिए भी आदर्श स्थान है|
मृगवानी नेशनल पार्क (Mrugavani National Park) – हैदराबाद से 25 किमी दूर है| इसकी खासियत यह है कि यहां बड़ी संख्या में जीव-जंतु और पेड़-पौधे पाए जाते हैं, जिससे हजारों की संख्या में पर्यटक यहां आते हैं|
रेमंड का मकबरा (Raymonds Tomb) – निजामों की सेना में फ्रांस के सेनापति माईकल जाओचिम मारी रेमंड को दफनाया गया था| मकबरा करीब 200 साल पुराना है |
अभिषेक
Rajasthan Tourism : पर्वत की चोटी पर प्राचीन एवं धार्मिक स्थल ‘माउंट आबू’
Uttarakhand Tourism : सरोवर नगरी ‘नैनीताल’ की यात्रा
MP Tourism : करें ओंकारेश्वर की धार्मिक पर्यटन यात्रा
रहें हर खबर से अपडेट, ‘टैलेंटेड इंडिया’ के साथ| आपको यहां मिलेंगी सभी विषयों की खबरें, सबसे पहले| अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए आज ही डाउनलोड करें Download Hindi News App और रहें अपडेट| ‘टैलेंटेड इंडिया’ की ख़बरों को फेसबुक पर पाने के लिए पेज लाइक करें – Talented India News
