इस समय बच्चों और युवाओं पर Pubg गेम का खुमार छाया हुआ है| दिनोंदिन यह गेम काफी लोकप्रिय होता जा रहा है| अब तक 20 करोड़ से ज्यादा लोग इस गेम को डाउनलोड कर चुके हैं| इसके डाउनलोड से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि Pubg गेम कितना वायरल हो गया है| इस गेम से Pubg को बनाने वाली कम्पनी की भी जमकर कमाई हो रही है|
रोजाना इस गेम के माध्यम से करोड़ों की कमाई की जाती है| यूज़र्स को गेम के अंदर ही क्रेट्स, लूट बॉक्स आदि खरीदने के लिए ऑफर्स किए जाते हैं| उदाहरण के लिए पबजी में कैरेक्टर के लिए कॉस्मेटिक खरीदने का ऑप्शन है| इसके लिए यूज़र्स को रुपए चुकाने होते हैं|
पबजी प्रोडक्ट्स की ब्रांडिंग और विज्ञापन से हर दिन 12 करोड़ रुपए की कमाई करता है| हॉलीवुड मूवी मिशन इम्पॉसिबल के प्रचार के लिए गेम ने अपनी थीम बदल ली थी| ये गेम इतना लोकप्रिय हो चुका है कि बड़े ब्रांड इसके जरिए अपनी ब्रांडिंग करवाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करते हैं|
Pubg में हाईटेक फीचर दिए गए हैं| इस ऑनलाइन गेम में अट्रैक्टिव ग्राफिक्स, पॉवरफुल साउंड और मोशन सेंसरिंग टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है| यह एक मिशन गेम है, जिसे आए हुए कुछ दो महीने से ज्यादा हुए हैं और बहुत ही कम समय में यह इतना ज्यादा लोकप्रिय हो गया है|
OMG : Youtube ने हटाए लाखों वीडियो, जानिए कारण
फेसबुक पर सभी की गोपनीय जानकारी उजागर
सावधान! तुरंत डिलीट कर दें ये एप्स

3 Comments
Pingback: What is a QR Code? | Some Things About QR Code | क्यूआर कोड से जुड़ी ज़रूरी बातें
Pingback: Download Cambly App : You Can Easily Learn English : अंग्रेजी सीखना
Pingback: Fake News : Maharashtra High Court Banned PUBG Mobile Game