शिओमी के फ़ोन को बाज़ार में काफी पसंद किया जा रहा है| कम दाम के साथ यह शानदार फीचर दे रहा है| वहीं इसके सब ब्रांड पोको के स्मार्टफोन को भी काफी पसंद किया जा रहा है| ख़ासकर पोको एफ1 बाज़ार में काफी ज्यादा बिक रहा है| पिछले तीन माह में कंपनी इस स्मार्टफोन की 7,00,000 यूनिट्स बेच चुकी है| इस फोन को इसी वर्ष अगस्त में 20,999/- रुपए की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था| आज यानी 6 दिसम्बर से यह फोन फ्लिपकार्ट पर कम दाम के साथ उपलब्ध है| फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज़ सेल के दौरान यह स्मार्टफोन 19,999 रुपए की कीमत के साथ बेचा जा रहा है|
पोको एफ1 की खासियत
इस फोन की खासियत की बात की जाए तो इसके फ्रंट में 20 मेगा पिक्सल का लो-लाइट सेल्फी कैमरा दिया गया है| वहीं कंपनी ने इसके रियर में 12+5 मेगा पिक्सल का डुएल रियर कैमरा दिया है| ‘पोको एफ1’ स्मार्टफोन में कंपनी ने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है| ‘पोको एफ1’ को कम्पनी ने दो रैम वैरिएंट के साथ लॉन्च किया है| पहले वैरिएंट में 6 जीबी रैम और 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज दी गई है|
पॉवर के लिए इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है| साथ ही यह फोन 4जी+ टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिसकी मदद से काफी तेज़ इंटरनेट स्पीड मिलेगी| इसके अलावा यह फोन लिक्विड कूल टेक्नोलॉजी के साथ मिलता है| इससे गेमिंग के दौरान हीटिंग की समस्या नहीं आएगी| ‘पोको एफ1’ फोन में 8 घंटे तक गेमिंग की जा सकती है| सुरक्षा के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है|
OPPO R17 PRO : फ़ास्ट चार्ज होगी बैटरी
Realme U1 पर मिल रहा 5,750 रुपए का फायदा
Honor 9N पर 3000 रुपए की छूट

1 Comment
Pingback: Xiaomi Redmi Note 5 Pro | शिओमी ने रेडमी नोट-5 को बंद कर दिया