टीवीएस ने भारत में नई बाइक टीवीएस ‘रेडियन’ लॉन्च कर दी है| टीवीएस ने वर्ष 2012 ऑटो एक्सपो में ‘फीनिक्स 125’ के नाम की एक बाइक पेश की थी| कंपनी ने इसे उसी आधार पर बनाया है| टीवीएस ने नई रेडियन को बेहतर लुक और स्टाइल के साथ लॉन्च किया है| कंपनी ने दावा किया है कि यह बाइक 69.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी| इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है| बाइक के फ्यूल टैंक पर भी अच्छी ग्रिप के लिए ब्लैक कलर के पैड दिए गए हैं|
इसकी खासियत की बात की जाए तो इसमें बीप के साथ साइड इंडिकेटर दिया गया है| यह बीएस4 इंजन लगाया गया है| इसमें 110सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है| यह इंजन 7,000 आरएमपी पर 8.3बीएचपी की पॉवर जेनरेट करता है| वहीं इसका मैक्सिमम टॉर्क 5,000आरपीएम पर 8.7एनएम का है| बाइक में खास ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी दी गई है| इसमें 18 इंच के व्हील दिए गए हैं|
इसमें भी डीएलआर (डेटाइम रनिंग लाइट) का फीचर दिया गया है| इस बाइक को 4 कलर वैरिएंट के साथ पेश किया गया है| यह बाज़ार में व्हाइट, बिज, पर्पल और ब्लैक कलर में उपलब्ध होगी| टीवीएस ‘रेडियन’ का लुक हीरो की ‘स्पलैंडर’ से काफी मिलता जुलता है|
इसकी कीमत की बात की जाये तो, इसका शुरूआती दाम 48,400/- रुपए है| कंपनी का लक्ष्य पहले वर्ष में 2 लाख ‘रेडियन’ बाइक बेचना है| आपको बता दें कि ‘टीवीएस विक्टर’ से इसकी कीमत कम है| ‘टीवीएस विक्टर’ की कीमत 53,295/- रुपए है| वहीं इसकी कीमत ‘टीवीएस स्टार सिटी’ से ज्यादा है| ‘टीवीएस स्टार सिटी’ की कीमत 45,991/- से 52,070/- रुपए के बीच है|
