यदि आप नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो Vivo Y83 Pro खरीद सकते हैं| वीवो के इस फोन को अगस्त में लॉन्च किया गया था| कंपनी ने इस फोन को 15,990/- रुपए की कीमत के साथ लॉन्च किया था| अब इस फोन पर आपको डिस्काउंट दिया जा रहा है| अब आप Vivo Y83 Pro फोन को 13,990/- रुपए की कीमत के साथ खरीद सकते हैं| इस दाम में आपको कई सारे फीचर दिए जा रहे हैं| आइए इस फोन की खासियतों के बारे में जानते हैं|
Vivo Y83 Pro की खासियत
Vivo Y83 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ओएस 4.0 दिया गया है| इसमें 6.22 इंच की एचडी+ फुल व्यू डिस्प्ले 2.0 है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1520 पिक्सल है| वीवो के इस फोन में डिस्प्ले नॉच भी दिया गया है| इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है| फोटोग्राफी के लिए Vivo Y83 Pro में डुएल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है| इसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगा पिक्सल का और सेकंडरी सेंसर 2 मेगा पिक्सल का होगा| वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo Y83 Pro में 8 मेगा पिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है|
Vivo Y83 Pro 4 जीबी रैम के साथ आएगा| इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में आपको 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है| पॉवर के लिए इसमें 3260 एमएएच की बैटरी दी गई है|
फोन को सबसे पहले 15,990/- रुपए में लॉन्च किया गया था| नवंबर में इसके दाम कम कर इसे 14,990/- रुपए की कीमत के साथ बेचा गया| वहीं अब इस फोन को आप 13,990/- रुपए के दाम के साथ खरीद सकते हैं| आप इस फोन को अमेज़न और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं|
वीवो वाई95, भारत में लॉन्च
Vivo Y81: वीवो का मिड-रेंज स्मार्टफोन भारत में लॉन्च
वीवो वी11 प्रो भारत में लॉन्च

2 Comments
Pingback: Top 5G Smartphone Launched In India : ये 5जी स्मार्टफोन बाज़ार में मचाएंगे धमाल
Pingback: Vivo Y93 Price in India ,Specification, Features, Comparisons , Specifications, Color