पहले 3G का ज़माना था और अब 4G का जमाना चल रहा है वहीं अब जल्द ही 5g स्मार्टफोन का दौर शुरू होने वाला है|अगले वर्ष कई कंपनियां 5जी स्मार्टफोन्स बाज़ार में उतारने वाली हैं| वहीं कुछ कंपनियों ने तो अपने 5जी स्मार्टफोन की घोषणा भी कर दी है| आइए जानते हैं कि कौन-कौन से स्मार्टफोन अगले वर्ष शुरुआत में लॉन्च होंगे|
Oppo R19 :
इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है| 6GB रैम के साथ 64GB का इंटरनल स्टोरेज भी है| यह फोन डुएल रियर कैमरे से लैस है| इसमें 16+5 मेगा पिक्सल का कैमरा दिया गया है| सेल्फी के लिए इस फोन में 25 मेगा पिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है| पॉवर देने के लिए इसमें 3500 एमएएच की लॉन्ग लास्टिंग बैटरी दी गई है| इस स्मार्टफोन की कीमत 26990/- है| इस 5g स्मार्टफोन को 10 जनवरी 2019 को लॉन्च किया जाएगा|
Sony Xperia XA2 Plus
इस स्मार्टफोन में 5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है| स्मार्टफोन में 23 मेगा पिक्सल का बैक कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगा पिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है| इस 5g स्मार्टफोन में 32GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ 4GB रैम दी गई है| पॉवर के लिए इस स्मार्टफोन में 3580 एमएएच की बैटरी दी गई है| इस स्मार्टफोन की कीमत 24990/- है| इसकी लॉन्च डेट 29 जनवरी 2019 रखी गई है|
Xiaomi Mi8X
इस स्मार्टफोन में 6.26 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है| शिओमी के 5g स्मार्टफोन में 6GB रैम दी गई है, जबकि इसकी इंटरनल स्टोरेज 64GB दी गई है| यह फोन डुएल रियर कैमरे से लैस है| इसमें 20+12 मेगा पिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है| परफेक्ट सेल्फी के लिए 20 मेगा पिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है| इस स्मार्टफोन की कीमत 24990/- रुपए रखी गई है| इस फोन को भी अगले वर्ष जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo ने दिया ग्राहकों को सरप्राइज़
Redmi 6A पर भारी डिस्काउंट
OnePlus 6T मैकलॉरेन एडिशन अब भारत में…

1 Comment
Pingback: Discount on Google Pixel 3 Phone On Paytm Mall : गूगल के पिक्सल 3 पर डिस्काउंट