देश के पांच राज्यों में हाल ही में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुए हैं| चुनाव के नतीजे आने के पहले ही इसका असर शेयर बाज़ार में देखने को मिल रहा है| दरअसल, आज यानी सोमवार को सेंसेक्स 468 अंक की बड़ी गिरावट के साथ खुला| इसके बाद भी इसमें और गिरावट आई|
30 शेयर वाला सेंसेक्स सुबह 10.40 बजे 601.29 अंक गिरकर 35,071 पर पहुंच गया वहीं 50 अंक वाले निफ्टी ने 184.2 अंकों की गिरावट के साथ 10,509.50 के स्तर को छुआ| ऐसा कहा जा रहा है कि चुनाव परिणाम से पहले आए एक्जिट पोल में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा की हार बताई गई, जिसके बाद ही बाज़ार में कमजोर स्थिति दिखाई दे रही है| एक समय निफ्टी 10,500 के स्तर से नीचे चला गया, हालांकि कुछ देर बाद ही इससे उबर गया|
वहीं आज अदानी समूह की कंपनियों के शेयरों में भी भारी गिरावट देखी गई| अदानी पावर एनएसई में 7.04%, अदानी गैस में 4.90 प्रतिशत, अदानी ट्रांसमिशन में 4.69 प्रतिशत और अदानी ग्रीन एनर्जी में 4.40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई|
सन फार्मा को लग सकता है झटका!
सेबी ने एक और कंपनी पर लगाया प्रतिबंध
उछाल के साथ बंद हुआ बाज़ार

3 Comments
Pingback: सोने में उछाल, नरम पड़ी चांदी, जानिए भाव
Pingback: Share Market Review : शेयर बाज़ार समीक्षा 10 Dec 2018
Pingback: Share Market Review In Hindi : शेयर बाज़ार समीक्षा 12 Dec 2018