बाज़ार में पिछले कई दिनों से मंदी का दौर चल रहा है| आज यानी गुरुवार को भी बाज़ार गिरावट पर बंद हुआ| आज बाज़ार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी, लेकिन शाम होने तक मार्केट लाल मिशान पर बंद हुआ| ऐसा कहा जा रहा है कि एशियाई बाज़ारों से मिल रहे नकारात्मक संकेतों के कारण बाज़ार का बुरा हाल है|
बाज़ार में आज सेंसेक्स 218.78 अंक की गिरावट के साथ 34981.02 पर बंद हुआ| वहीं निफ्टी 73.30 अंकों की गिरावट के साथ 10526.75 पर बंद हुआ| मार्केट में गिरावट के लिए ब्रोकरों का कहना है कि अमरीका और चीन के बीच व्यापार को लेकर तनाव बढ़ रहा है| इससे एशियाई बाज़ारों में गिरावट देखी जा रही है|
टॉप गेनर शेयर्स
आज बाज़ार में जी एंटरटेनमेंट, अदानी पोर्ट्स, लारसन, ओएनजीसी और एचडीएफसी में बढ़त देखी गई|
टॉप लूजर शेयर्स
एम एंड एम, आईओसी, ग्रासिम, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंडाल्को में आज गिरावट देखी गई| कारोबार के दिन में घरेलू निवेशकों की लेवाली और रुपए में मजबूती से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स चढ़ा, लेकिन बाद में बिकवाली दबाव से यह नकारात्मक दायरे में आ गया|
