वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप (World Boxing Championships 2019) रूस के उलान उदे शहर में जारी है| यहां भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी है| गुरुवार को देश की बेहतरीन बॉक्सर मैरीकॉम ने 51 किग्रा भारवर्ग के क्वार्टरफाइनल में जीत दर्ज कर सेमी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है| इसी के साथ उनका पदक भी पक्का हो गया है| क्वार्टरफाइनल में उन्होंने कोलंबिया की विक्टोरिया वैलेंलिया को हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई|
IND vs SA 2nd Test : मैच के पहले दिन कोहली ने रचा इतिहास…
Mary Kom on Thursday stormed into the semi-finals of the ongoing World Women's Boxing Championships. With this win, she has assured herself an eighth World Championships medal. pic.twitter.com/rM8vOhvmMJ
— Mohd Lateef Babla (@lateefbabla) October 10, 2019
यह इस भारतीय महिला मुक्केबाज का विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में आठवां पदक होगा| 48 किलोग्राम भारवर्ग में वह 6 बार विश्व चैम्पियन रह चुकीं हैं| वहीं 51 किलोग्राम भार वर्ग में वर्ल्ड चैंपियनशिप में यह उनका पहला पदक होगा (World Boxing Championships 2019)| हालांकि वह इस भारवर्ग में साल 2014 में हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पदक हासिल कर चुकी हैं| साथ ही उन्होंने इसी भार वर्ग में लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य जीता था|
मिताली राज ने रचा इतिहास, बनी पहली ऐसी महिला खिलाड़ी…
आज यानी गुरुवार को खेले गए इस मैच में मैरी कॉम (Mary Kom) ने अच्छी शुरुआत की, उन्होंने शुरुआत से ही विक्टोरिया वैलेंलिया पर दवाब बनाने की कोशिश की (World Boxing Championships 2019)| अंत में दोनों खिलाड़ी आक्रामक हो गईं| दूसरे दौर में दोनों मुक्केबाजों ने अच्छा किया, लेकिन मैरी अपनी विपक्षी से थोड़ा आगे रहीं|
इसके पहले छह बार की चैम्पियन एमसी मैरीकॉम (Mary Kom) ने मंगलवार (8 अक्टूबर) को थाईलैंड की जुटामास जिटपोंग को 5-0 से मात देते हुए क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था| मैरी के अलावा इस चैंपियनशिप में भारत की जमुना बोरा ने भी बुधवार (9 अक्टूबर) को 54 किलो भारवर्ग में क्वॉर्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी| जमुना ने क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच ने के लिए 5वीं सीड अल्जीरिया की ओयूदाद साफोउ को 5-0 से मात दी थी|
Ravi Shastri On MS Dhoni Future : धोनी की वापसी, रवि शास्त्री ने कहा…
-Hriday Kumar
