खेल जगत की हस्तियों का राजनीति में शामिल होने का सिलसिला जारी है| गौतम गंभीर पहले ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं| वहीं हाल ही में यह चर्चा भी शुरू हो गई थी कि सौरव गांगुली भी राजनीति में आने वाले हैं, हालांकि उन्होंने बाद में साफ़ कर दिया कि वे फिलहाल राजनीति में नहीं आ रहे हैं| वहीं भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag Support Congress) के राजनीति में आने की भी चर्चा हुई थी| इस पर उन्होंने कहा था कि जो पार्टी मुझे ज्यादा रुपए देगी में वह पार्टी ज्वाइन कर लूँगा| हालांकि उन्होंने यह बात मजाक के तौर पर की थी| लेकिन इस समय वे कांग्रेस का समर्थन करते हुए नजर आ रहे हैं|
IND vs SA: दूसरे दिन रोहित के बाद रहाणे का शतक…
कांग्रेस का प्रचार कर रहे सहवाग
वीरेंद्र सहवाग विधानसभा बेरी से Live
Virender Sehwag विधानसभा बेरी से कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर सिंह कादयान की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए।
Bhupinder Singh Hooda द्वारा इस दिन पोस्ट की गई शनिवार, 19 अक्तूबर 2019
हरियाणा में विधानसभा में कुल सीटें 90 हैं| 21 अक्टूबर को 90 सीटों के लिए चुनाव होगा, जिसके नतीजे 24 अक्टूबर को आ जाएंगे| इस बार भाजपा, कांग्रेस और आईएनएलडी में सीधी टक्कर है| यहां सहवाग (Virender Sehwag Support Congress) कांग्रेस का समर्थन करते हुए नजर आ रहे हैं| उन्होंने विधानसभा बेरी से कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर सिंह कादयान की चुनावी जनसभा को संबोधित किया और वहां उपस्थित लोगों से वोट देने की आपील की|
Australia T20Is : श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर, टीम घोषित,देखें कार्यक्रम
लोगों को सम्भोधित करते हुए सहवाग ने कहा, जब 2008 में मैं दूसरा तिहरा शतक लगाया, तब भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का मुझे फोन आया और उन्होंने मुझे बधाई दी और उन्होंने कहा की मैं आपको ज़मीन दूंगा हरियाणा में क्रिकेट एकेडमी बनाने के लिए| आज उसी एकेडमी से कई सारे खिलाड़ी निकल रहे हैं| मेरे साथ-साथ आप सभी का भी दायित्व बनता है कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को दोबारा हरियाणा का कप्तान बनाया जाए|
बता दें भूपेन्द्र सिंह हुड्डा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं| इस समय वे राज्य के सबसे बड़े नेता में से एक हैं|
पहला दिन: दिवाली से पहले रोहित का धमाकेदार शतक, टूटा रिकॉर्ड
-Hriday Kumar
