इस समय अनुष्का शर्मा के सइयां यानी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली सात समुन्दर पार वेस्टइंडीज में क्रिकेट खेल रहे हैं| वहीं अनुष्का शर्मा इन्स्टाग्राम पर बिकिनी में फोटो डालने के बाद चर्चा का विषय बनी हुई हैं| नारंगी कलर की बिकिनी में अनुष्का (Virat Kohli On Anushka Sharma Bikini Photo) कमाल की लग रहीं हैं| वहीं विराट कोहली ने भी अनुष्का की इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है| कोहली ने इस फोटो पर लव स्माइली के साथ हार्ट इमोजी बनाया है|
विराट कोहली को पाकिस्तानी आतंकियों से ख़तरा!
Anushka Sharma Bikini Photo
अनुष्का शर्मा (Virat Kohli On Anushka Sharma Bikini Photo) की इस तस्वीर को कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने पसंद किया है| सोमवार को अनुष्का ने यह सनकिस्ड बिकिनी फोटो शेयर की है| इसमें अनुष्का मुस्कुराते हुए समंदर के किनारे बैठी नजर आ रही हैं| एक यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट किया, “सुबह-सुबह अनुष्का ने बोलती बंद कर दी|”
अनुष्का शर्मा इस समय फिल्मों से दूर हैं| वे अंतिम बार पिछले साल रिलीज़ हुई फिल्म ‘संजू’ में नजर आईं थीं| फिलहाल वे फिल्म प्रोडक्शन पर फोकस कर रही हैं| वहीं विराट कोहली की बात करें तो वे इस समय वेस्टइंडीज में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं| उनकी अगुवाई में भारतीय टीम वनडे और टी-20 सीरीज में जीत दर्ज कर चुकी है| वहीं अब दोनों टीमों के बीच 22 अगस्त से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी|
विराट कोहली को पाकिस्तानी आतंकियों से ख़तरा!
सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले बने विराट
विराट कोहली सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों की सूची में पहले नंबर पर हैं| कोहली इस दशक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20,000 रन बना चुके हैं और ऐसा करने वाले वह एकमात्र क्रिकेटर हैं| इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव हैं| ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनके तीन-तीन करोड़ से अधिक फॉलोअर हैं| सोशल मीडिया पर वह सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेट खिलाड़ी हैं|
विराट कोहली को पाकिस्तानी आतंकियों से ख़तरा!
इस सूची में सचिन तेंडुलकर दूसरे नंबर पर आते हैं| उनके ट्विटर पर तीन करोड़, फेसबुक पर 2.8 करोड़ और इंस्टाग्राम पर 1.65 करोड़ फॉलोअर हैं| महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर उतने एक्टिव नहीं है, लेकिन फिर भी वह तीसरे पायदान पर मौजूद हैं| उनके इंस्टाग्राम पर 1.54 करोड़, ट्विटर पर 77 लाख और फेसबुक पर 2.05 करोड़ फॉलोअर हैं|
