रजनीकांत के नाम और उनके स्टाइल से तो आप सभी वाकिफ होंगे| अपनी फिल्मों में रजनीकांत ढेर सारा एक्शन और अद्भुत स्टाइल करते नज़र आते हैं| आप सभी ने रजनीकांत को फिल्मों में अनोखे अंदाज़ में सिगरेट जलाते हुए देखा होगा| उनके स्टाइल को कॉपी करना हर किसी के बस की बात नहीं, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक फीफा विश्वकप के एक मैच के दौरान अनोखे अंदाज़ में अपनी सिगरेट को जला रहा है| इस शख्स का सिगरेट पीने का अंदाज़ लोगों को काफी पसंद आ रहा है|
Meanwhile, at the #WorldCup… pic.twitter.com/52wi3DODX3
— Marcus Gilmer (@marcusgilmer) June 20, 2018
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टेडियम में बैठा शख्स पहले सिगरेट को मुंह में लगाता है, फिर अपना पर्स निकालता है| अचानक से उसके पर्स में आग जलती है और वह उसी से सिगरेट को जलाता है| यह बिल्कुल उसी तरह है, जैसे अपनी फिल्मों में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत एक्शन करते हैं| यह शख्स ईरान और स्पेन के बीच हुए मैच को देखने आया था|
आपको बता दें कि इस तरह का एक वॉलेट आता है, जिसे ‘फ्लेम वॉलेट’ कहा जाता है| यह ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है|

Comment