भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया एडिलेड टेस्ट का दूसरा दिन ख़त्म हो चुका है| दूसरे दिन पहली पारी में 250 रन पर सिमटने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने जोरदार वापसी की और पूरे दिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों पर हावी रहे| दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के 7 बल्लेबाज 197 रनों के स्कोर पर आउट हो चुके हैं| ट्रेविस हेड ने 61 और मिशेल स्टार्क ने 8 रन बना लिए हैं|
शॉन मार्श ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन शॉन मार्श महज 2 रन बनाकर आउट हो गए| साथ ही उन्होंने 130 साल पुराना एक अनचाहा रिकॉर्ड तोड़ दिया| शॉन मार्श 1888 के बाद लगातार छह पारियों में दहाई का आंकड़ा न छू पाने वाले टॉप-5 में शामिल पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रहे हैं| इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी बार यह खराब रिकॉर्ड 1888 में एंड्र्यू सैमसन ने बनाया था|
SOS: Shaun Marsh's dismissal for 2 has handed him an unwanted Test record that has stood for 130 years, writes @tommorris32 https://t.co/2jt6wK2Fim pic.twitter.com/7UgEa3pNeR
— Fox Cricket (@FoxCricket) December 7, 2018
शॉन मार्श की पिछली पारियां
वे पिछली 13 पारियों में एक बार भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं, जिस वजह से उनकी काफी आलोचना भी की जा रही है| मार्श ने पिछली 13 पारियों में 12.53 की औसत से सिर्फ 163 रन बनाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 40 रन रहा है| इस दौरान मार्श ने 13 पारियों में 40, 33, 24, 1, 26, 0, 16, 7, 7, 0, 3, 4, 2 के स्कोर बनाए हैं|
भारत की घातक गेंदबाजी
https://twitter.com/SirIshantSharma/status/1070843195578175488
एडिलेड टेस्ट का दूसरा दिन भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा| टीम की ओर से रविचंद्रन अश्विन और इशांत शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की| रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए| वहीं ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट अपने नाम किए|
https://twitter.com/SirrrJadeja/status/1070632560110129152
इससे पहले भारतीय टीम की पहली पारी 250 रनों पर सिमट गई थी| टीम की ओर से चेतेश्वर पुजारा ने 123 रनों की शानदार पारी खेली थी| उनके अलावा रोहित शर्मा ने 37 और ऋषभ पंत व रविचंद्रन अश्विन ने 25-25 रन बनाए| इन खिलाड़ियों के अलावा किसी अन्य खिलाड़ी ने भारत के लिए पहली पारी में कोई खास योगदान नहीं दिया|
Video : भारतीय गेंदबाजों ने उड़ाए होश
IPL नीलामी : जानें खिलाड़ियों का बेस प्राइस
पुजारा की पारी ने रख ली भारत की लाज

2 Comments
Pingback: India vs Australia 1st Test at Adelaide Day 3 : विराट के जश्न का वीडियो Viral
Pingback: Pakistan Vs South Africa Test Series Updates : टीम की घोषणा