भारत बनाम साउथ अफ्रीका (Ind vs SA) पहले टेस्ट मैच का पहला दिन भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम रहा| विशाखापत्तनम के विजाग स्टेडियम में जारी मैच में रोहित के बल्ले से शानदार शतक देखने को मिला, लेकिन बारिश की वजह से उनकी पारी थम गई है| बारिश होने के कारण पहले दिन का अंतिम सेशन रद्द कर दिया गया| दो सेशन में टीम इंडिया बिना की कोई नुकसान के 202 रन बना पाई| रोहित शर्मा 115 और मयंक अग्रवाल 84 रन बनाकर नाबाद हैं|
पहला टेस्ट : पहले दिन ही बन गए 4 महारिकॉर्ड
हिटमैन न बनाया रिकॉर्ड
FIFTY!@ImRo45 brings up his first half-century as a Test opener and his 11th overall.
Live – https://t.co/67i9pBAKIR #INDvSA pic.twitter.com/0MZ0eW7CM4
— BCCI (@BCCI) October 2, 2019
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 115 रनों की पारी के साथ एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है| दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बतौर टेस्ट ओपनर पहली पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं| इस मामले में उन्होंने शिखर धवन, केएल राहुल और वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है| रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाने में 4 छक्के लगाए| भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार था, जब किसी डेब्यू ओपनर ने इतने छक्के लगाए|
भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, हार्दिक पंड्या अचानक बाहर!
पहली टेस्ट पारी में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के
WATCH: @ImRo45's first boundary as Test opener
??https://t.co/M2WfqDD9dd #INDvSA pic.twitter.com/UibOcM4W3v
— BCCI (@BCCI) October 2, 2019
बतौर टेस्ट ओपनर पहले मैच में शिखर धवन, केएल राहुल और पृथ्वी शॉ ने शतक जड़ा था| शिखर धवन ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 2 छक्के जमाए थे, जबकि लोकेश राहुल अपनी डेब्यू ओपनिंग टेस्ट में एक छक्का लगा पाए थे| वहीं, पृथ्वी शॉ ने भी बाउंड्री नहीं लगाई थी| वहीं रोहित ने बतौर ओपनर अपने पहले मैच में 4 छक्के लगा दिए|
That's Lunch on Day 1 of the 1st Test. #TeamIndia 91/0 (Rohit 52*, Mayank 39*)
Scorecard – https://t.co/67i9pBAKIR #INDvSA pic.twitter.com/z1Xg2OTCRo
— BCCI (@BCCI) October 2, 2019
रोहित शर्मा ने अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेलते हुए भी शतक जड़ा था, जबकि बतौर ओपनर पहला टेस्ट मैच खेलते हुए भी शतक जड़ा है| इस मामले में वे पहले खिलाड़ी बन गए हैं| वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी यह कारनामा नहीं कर पाए थे|
IPL 2020 : इस दिन होगी खिलाड़ियों की नीलामी
-Hriday Kumar
