साल 2019 अब तब भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम रहा है| विश्वकप में अपने बल्ले से धूम मचाने के बाद रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी 2 शतक और एक दोहरा शतक जमाया| इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर रोहित 2019 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं| आइए जानते हैं की इस साल किन-किन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा शतक जमाए हैं|
रोहित शर्मा
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस साल अब तक 34 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसकी 34 पारियों में 1 बार नाबाद लौटते हुए 52.75 की औसत और 88.69 की स्ट्राइक रेट से 1741 रन बनाए इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से सात अर्धशतक और सबसे ज्यादा 8 शतक निकले हैं|
विराट कोहली
हर साल शतक के मामले में सबसे आगे रहने वाले विराट कोहली इस साल अब तक 32 मैचों की 36 पारियों में 5 बार नाबाद रहते हुए 1781 रन बना चुके हैं| इस दौरान विराट कोहली ने 11 अर्धशतक और पांच शतक जड़े हैं|
एरोन फिंच
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर एरोन फिंच ने इस साल अब तक 25 मैचों की 25 पारियों में 1 बार नाबाद लौटते हुए 1149 रन बनाए हैं| इस दौरान फिंच ने 6 अर्धशतक और 4 शतक जड़े हैं|
जो रूट
इंग्लैंड के जो रूट ने भी 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4 शतक लगाए हैं| रूट ने अब तक 35 मैचों की 42 पारियों में बल्लेबाजी की है|
बाबर आज़म
पाकिस्तान के बाबर आजम ने 26 मैचों के 28 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 54.84 की औसत से रन बनाए हैं| इस साल अब तक वे 9 अर्धशतक और 3 शतक लगा चुके हैं|
वहीं इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो, आयरलैंड के एंड्रू बेलबीरनै, इंग्लैंड के जोस बटलर, दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक और अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 3-3 शतक लगाए हैं|
-Hriday Kumar
