बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में जारी सीरीज के पहले टेस्ट में भारतीय टीम बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रही है| मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी, वहीँ दूसरे दिन मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) के सामने बांग्लादेशी गेंदबाज़ पस्त नजर आए| मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने अपने करियर का दूसरा शतक जमाया| इससे पहले उन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला दोहरा शतक लगाया था| उनके इस दोहरे शतक ने रिकार्ड्स का लगा दिया है| आइए इन रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं|
रोहित फ्लॉप, जानें दूसरे दिन क्या होगी भारत की रणनीति!
There is no stopping this fella. @mayankcricket brings up his 2nd Double 💯 with a Maximum 🔥 pic.twitter.com/aI21CyAdYn
— BCCI (@BCCI) November 15, 2019
आज सुबह लंच के बाद उन्होंने शतक बनाया और दूसरे दिन के आखिरी सत्र में उसे दोहरे शतक में तब्दील कर दिया| भारतीय पारी के 98वें ओवर की पांचवी गेंद पर उन्होंने लॉन्ग ऑन के उपर से छक्का जड़ अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक बनाया| मयंक (Mayank Agarwal) ने अपनी पारी में 28 चौके और और 8 छक्के जड़े| मयंक 300 गेंदों में 243 रन बनाकर आउट हुए|
पहला दिन: अश्विन ने कुंबले को पीछे छोड़ा, बांग्लादेश ऑल आउट
सबसे कम पारी में दोहरा शतक
150 up for @mayankcricket. He's in top form at the moment.#TeamIndia 282/3 pic.twitter.com/GvdgLbYmof
— BCCI (@BCCI) November 15, 2019
मयंक (Mayank Agarwal) सबसे कम पारी में अपने करियर का दूसरा शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं| उन्होंने 12 में अपना दूसरा शतक लगाया है| पहले स्थान पर भारत के विनोद कांबली हैं, जिन्होंने 5 परियों के बाद दोहरा शतक जमाया
विनोद कांबली, 5 पारी
मयंक अग्रवाल, 12 पारी
डॉन ब्रैडमैन, 13 पारी
एल रोवे, 14 पारी
ग्रीम स्मिथ, 15 पारी
विलियम हैमंड, 16 पारी
चेतेश्वर पुजारा, 18 पारी
भारतीय सलामी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा दोहरा शतक
Tea on Day 2 of the 1st Test.
A session absolutely dominated by this duo who have now stitched a partnership of 184 runs.#TeamIndia 303/3 (Agarwal 156*, Ajinkya 82*) pic.twitter.com/oWR8cJvqYC
— BCCI (@BCCI) November 15, 2019
बतौर सलामी बल्लेबाज भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग ने सर्वधिक 6 दोहरे शतक लगाए हैं| इसके बाद नम्बर आता है| सुनिल गावस्कर का, जिन्होंने कुल 3 दोहरे शतक लगाए हैं| वहीँ विनो मांकड़, वसीम जाफ़र और मयंक अग्रवाल ने 2-2 शतक लगाए|
भारत की टीम
मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा|
बांग्लादेश की टीम
इमरुल कायेस, शादमान इस्लाम, मोहम्मद मिथुन, मोमिनुल हक (c), मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, लिटन दास (w), मेहदी हसन, तयाजुल इस्लाम, अबू जैद, एबादत हुसैन|
Indore Test: ऋषभ पंत की छुट्टी, जानें क्या है बांग्लादेश का प्लान
-Hriday Kumar
