रांची में जारी तीसरे और अंतिम टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम जीत की दहलीज़ पर खड़ी है| चौथे दिन मात्र 2 विकेट हासिल करते ही भारतीय टीम तीसरे मैच को भी अपने नाम कर लेगी| टीम इंडिया इस सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है| 9 विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित करने के बाद अफ्रीका की पहली पारी 162 रनों पर ऑल आउट हो गई| इसके बाद कप्तान कोहली ने अफ्रीका को फॉलो ऑन के लिए बुलाया और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम 132 अपने 8 विकेट खो चुकी है|
तीसरे दिन गिरे 16 विकेट
That will be Tea on Day 3 of the 3rd Test.
South Africa 162 and 26/4, trail India 497/9d by 309 runs.#INDvSA pic.twitter.com/VxLf2PJ6H9
— BCCI (@BCCI) October 21, 2019
तीसरे दिन यानी 21 अक्टूबर को जब अफ्रीका की टीम बल्लेबजी करने के लिए उतरी उस समय टीम का स्कोर 9 रनों पर 2 विकेट था| जुबैर हमजा (62) और तेम्बा बावुमा (32) ने टीम की पारी को सँभालने की कोशिश की, लेकिन दोनों ज्यादा समय तक नहीं टिक पाए| अफ्रीका की 8 विकेट जल्दी गिर गए और पूरी टीम 162 रनों पर ऑल आउट हो गई| कोहली ने अफ्रीका को फॉलो ऑन के लिए बुलाया| दूसरी पारी में भी अफ्रीका की कमजोर बल्लेबाज़ी देखने को मिली| टीम ने 132 रनों पर अपने 8 विकेट खो दिए| इस तरह आज अफ्रीका के कुल 16 विकेट गिरे हैं|
भारत की शानदार गेंदबाजी
SA 132/8 in the 2nd Innings at the end of Day 3. A brilliant bowling display from #TeamIndia. Join us for Day 4 tomorrow morning #INDvSA @Paytm pic.twitter.com/odI7NsmiL1
— BCCI (@BCCI) October 21, 2019
भारत की और से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली है| टीम की ओर से उमेश यादव और मोहम्मद शमी ने दोनों पारी मिलाकर कुल 5-5 विकेट अपने नाम किये हैं| वहीं रविंद्र जडेजा ने 3, शाहवाज़ नदीम ने 2 और अश्विन ने एक विकेट हासिल किया|
भारत की टीम
Shami joins the party. South Africa 2 down. 8 more to go ??#INDvSA pic.twitter.com/grV3KVp5wh
— BCCI (@BCCI) October 21, 2019
विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शाहबाज नदीम, उमेश यादव और मोहम्मद शमी|
दक्षिण अफ्रीका की टीम
What a beauty to get first up! Faf's been undone by a beauty here. That's just gorgeous bowling.
Live – https://t.co/0ar5f8eq76 #INDvSA pic.twitter.com/SitxywIHJP
— BCCI (@BCCI) October 21, 2019
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डीन एल्गर, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), जुबैर हमजा, टेम्बा बावुमा (उप कप्तान), हेनरिक क्लासेन, जॉर्ज लिंडे, डेन पीट, कगीसो रबादा, एरिक नॉर्टजे और लुंगी एंगिडी|
-Hriday Kumar
