भारत-साउथ अफ्रीका के बीच रांची में जारी टेस्ट मैच का पहला दिन ख़त्म हो गया है| खराब रोशनी की वजह से पहले दिन मात्र 56 ओवर का ही खेल हो पाया| पहले दिन का पहला सेशन अफ्रीका के गेंदबाज के नाम रहा था, जबकि दूसरे सेशन में भारतीय टीम के बल्लेबाजों की आतिशी पारी देखने को मिली| सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे ने अफ्रीका के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की| भारतीय टीम के 3 विकेट महज 39 रनों पर गिर गए थे, लेकिन बाद में रोहित और रहाणे ने टीम की वापसी करवाई|
रोहित का धमाकेदार शतक
Bad Light forces early call of play. #TeamIndia 224/3 with Rohit on 117* & Rahane on 83*. Join us for Day 2 tomorrow #INDvSA @Paytm pic.twitter.com/HacyRwPl2m
— BCCI (@BCCI) October 19, 2019
जल्दी विकर गिरने की वजह से रोहित पहले सेशन के दौरान दवाब में नजर आए, लेकिन दूसरे सेशन में रोहित अक्रमक अंदाज के साथ आए और पहले अर्धशतक जड़ा फिर तेजी से खलते हुए इस सीरीज में अपना तीसरा शतक जमा दिया| पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक रोहित 117 रन बनाकर नाबाद रहे हैं|
दूसरे दिन होगा रहाणे का शतक
A brilliant century for @ImRo45 as #TeamIndia head for Tea on Day 1 of the 3rd Test with 205/3 on the board.
How many runs will Rohit and Rahane add to the tally in the final session?
Updates – https://t.co/aHgpd1BT6z #INDvSA pic.twitter.com/4pmB70ZT8s
— BCCI (@BCCI) October 19, 2019
पहले दिन रोहित के बल्ले से शतक निकलने के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि दूसरे दिन रहाणे के बल्ले से शतक देखने को मिले हैं| रहाणे के पास दूसरे दिन शतक लगाने का मौका है| रहाणे 83 रन बनाकर नाबाद हैं|
पुजारा शून्य पर आउट!
छठे ओवर की आखिरी गेंद पर कगिसो रबादा ने मयंक अग्रवाल (10) को स्लीप में डीन एल्गर के हाथों कैच कराकर भारत को पहला झटका दिया (India vs South Africa 3rd Test)| 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर कगिसो रबाडा ने चेतेश्वर पुजारा को एलबीडब्ल्यू कर भारत को दूसरा झटका दिया| पुजारा अपना खाता भी नहीं खोल पाए| वहीं कप्तान विराट कोहली (12) 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर एरिक नॉर्टजे का शिकार बने|
-Hriday Kumar
