इंग्लैंड की टीम ने भारत के सीरीज़ जीतने के सिलसिले पर लगाम लगा दी है| इंग्लैंड के खिलाफ़ तीन एक दिवसीय मैचों की सीरीज़ में भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा| इससे पहले भारत ने लगातार 9 सीरीज़ अपने नाम की थी| वहीं विराट की कप्तानी में भारत ने पहली सीरीज़ हारी है| इस मुकाबले को हारने के बाद एक बार फिर धोनी का प्रदर्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया| ट्विटर पर चर्चा हो रही है कि धोनी अब संन्यास ले सकते हैं|
क्यों शुरू हुई धोनी के संन्यास की चर्चा?
इस मैच में टीम इंडिया की हार के बाद एमएस धोनी ने कुछ ऐसा किया, जिससे उनके संन्यास की चर्चा शुरू हो गई| धोनी ने मैच खत्म होने के बाद पैवेलियन लौटते समय अंपायर के हाथों से गेंद ली, जिसके बाद सोशल मीडिया में यह चर्चा शुरू हो गई कि यह संभवत: धोनी का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच है| अंपायर के हाथों से बॉल लेते हुए धोनी का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है|
https://twitter.com/iconicdeepak/status/1019408821939326976
हो रही धोनी की आलोचना
वनडे सीरीज़ के दौरान धोनी को दो बार बल्लेबाज़ी करने का मौका मिला और दोनों ही बार उनके बल्ले से धीमी पारी देखने को मिली| दूसरे वनडे में धोनी ने 59 गेंदों में 37 रनों की बेहद धीमी पारी खेली थी, जिसके लिए उनकी खूब आलोचना हुई थी| वहीं तीसरे वन डे में भी धोनी संघर्ष करते दिखे| धोनी ने 66 गेंदों में 42 रन बनाए, जिस वजह से टीम इंग्लैंड के सामने बड़ा लक्ष्य खड़ा करने में कामयाब नहीं हो पाई|
MS Dhoni hints at retirement by taking the ball at the end of the match. #ENGvsIND #MSDhoni pic.twitter.com/Gf7vzjfFbM
— CricTracker (@Cricketracker) July 17, 2018
इंग्लैंड ने लीड्स में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को 8 विकेट से हराया और तीन मैचों की सीरीज़ को 2-1 से जीत लिया| इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने 100 और इयॉन मोर्गन 88 रन की पारी खेली|
