भारत और बांग्लादेश के बीच जारी दूसरे अभ्यास मैच में महेंद्र सिंह धोनी और लोकेश राहुल की और से धमाकेदार शतक देखने को मिला| लोकेश राहुल ने 99 गेंदों का सामना करते हुए 108 रनों की पारी खेली| वहीं धोनी के बल्ले से भी आतिशी शतक देखने को मिला| धोनी ने 78 गेंदों पर 118 रनों की पारी खेली| अपनी पारी के दौरान धोनी ने 7 छक्के और 8 चौके जड़े| बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 359 रन बनाए (India vs Bangladesh Warm-Up Match)|
Finch की Warning : ऑस्ट्रेलिया से ज़रा संभलकर…
Innings Break!
Centuries from @klrahul11 & @msdhoni guide #TeamIndia to a stupendous total of 359/7 after 50 overs in the warm-up game against Bangladesh.
Over to the bowling unit https://t.co/NBwUD3K9Yd #CWC19 pic.twitter.com/ZfKhuUT2JX
— BCCI (@BCCI) May 28, 2019
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं रही| 5 रन पर भारत का पहला विकेट गिर गया था| शिखर धवन मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए| इसके बाद भारत का दूसरा विकेट 50 रनों पर गिरा| रोहित शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए| दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद विराट ने पारी को संभाला| विराट ने 47 रनों की पारी खेली|
‘रेस 4’ में भारतीय टीम के ऑल राउंडर की एंट्री!
Look who's joined the party ??
MS Dhoni brings up a quick fire ? in the warm-up game against Bangladesh ?? pic.twitter.com/dtqPwVNktW
— BCCI (@BCCI) May 28, 2019
भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), विजय शंकर और रवींद्र जडेजा|
बांग्लादेश टीम
मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, सब्बीर रहमान, मोहम्मद मिथुन, रुबेल हुसैन, मस्ताफिजुर रहमान, अबु जायेद, माहमदुल्लाह, मोहम्मद सैफउद्दीन, मेहेदी हसन, मोसादेक हुसैन, शाकिब अल हसन, लिटन दास और मुश्फीकुर रहीम|
IND vs BAN Warm-Up : बांग्लादेश कर सकती है उलटफेर
