भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने रांची में खेला गया टेस्ट मैच अपने नाम कर लिया| इस सीरीज में टीम इंडिया ने अफ्रीका को 3-0 से हराया (Cricket News)| अफ्रीका के लिए यह दौरा काफी निराशाजनक रहा| रांची टेस्ट को भारतीय टीम पारी और 202 रनों से अपने नाम किया (ICC Test Championship Points Table)| यह सीरीज आईसीसी की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है| सीरीज में भारतीय टीम को कुल 120 अंक मिले हैं| हर मुकाबले में मिली जीत के बाद एक मैच के 40 अंक भारत के खाते में जोड़े गए हैं|
नशा या नींद? रवि शास्त्री का उड़ा मज़ाक
भारत के आस-पास कोई नहीं
#TeamIndia win the 3rd Test by an innings & 202 runs #INDvSA @Paytm
3-0 ?????? pic.twitter.com/OwveWWO1Fu— BCCI (@BCCI) October 22, 2019
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल (ICC Test Championship Points Table) में भारत के आसपास कोई भी टीम नहीं है| भारत 240 अंकों के साथ पहले स्थान पर है| साउथ अफ्रीका अभी तक खाता भी नहीं खोल पाई है| न्यूजीलैंड और श्रीलंका 60-60 अंकों के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है| वहीं ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड 56-56 अंकों के साथ क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं| साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और बांग्लादेश के 0 अंक हैं|
बड़ी हार के बाद आया कप्तान फाफ डु प्लेसिस का बयान
ICC World Test Championship Points Table
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | ड्रॉ | नेट रन रेट | प्वाइंट्स |
भारत | 5 | 5 | 0 | 0 | 0 | 0 | 200 |
न्यूजीलैंड | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 60 |
श्रीलंका | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 60 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 2 | 2 | 0 | 1 | 0 | 56 |
इंग्लैंड | 5 | 2 | 2 | 0 | 1 | 0 | 56 |
वेस्टइंडीज | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | 0 |
साउथ अफ्रीका | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | 0 |
बांग्लादेश | 0 | 0 | 0 | – | 0 | 0 | 0 |
पाकिस्तान | 0 | 0 | 0 | – | 0 | 0 | 0 |
टेस्ट चैंपियनशिप में कैसे होगा अंकों का बंटवारा
SA 132/8 in the 2nd Innings at the end of Day 3. A brilliant bowling display from #TeamIndia. Join us for Day 4 tomorrow morning #INDvSA @Paytm pic.twitter.com/odI7NsmiL1
— BCCI (@BCCI) October 21, 2019
हर सीरीज में कुल 120 अंक होंगे, जो में मैचों के आधार पर तय होंगे (ICC Test Championship Points Table)। दो टेस्ट मैच की सीरीज में एक मैच जीतने पर 60 अंक, 3 मैचों की सीरीज में एक मैच जीतने के 40 अंक, 4 मैचों की सीरीज में एक मैच जीतने पर 30 अंक और 5 मैचों की सीरीज में एक मैच जीतने के 24 अंक दिए जाएंगे (Cricket News)|
चौथे दिन भारत की विशाल जीत, रचा इतिहास
ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: पॉइंट्स सिस्टम
कितने मैचों की सीरीज | जीतने पर अंक | टाई होने पर अंक | ड्रॉ होने पर अंक | हारने पर अंक |
2 | 60 | 30 | 20 | 0 |
3 | 40 | 20 | 13 | 0 |
4 | 30 | 15 | 10 | 0 |
5 | 24 | 12 | 8 | 0 |
-Hriday Kumar
