भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज को न्यूजीलैंड ने 2-1 से अपने नाम किया| इस सीरीज के निर्णायक मुकाबले में भारत को 4 रनों की हार का सामना करना पड़ा| टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड की जीत के साथ ही आईसीसी की जारी ताजा टी-20 रैंकिंग में कुछ बदलाव हुआ है| आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में भारत को नुकसान हुआ है और उसके दो अंक कम हो गए हैं| सोमवार को जारी नई आईसीसी रैंकिंग में दो अंक कटने के बावजूद टीम इंडिया रैंकिंग में अभी भी दूसरे नंबर पर बनी हुई है|
आईसीसी टी-20 रैंकिंग- टॉप टीम
टीम | प्वाइंट्स |
पाकिस्तान | 135 |
भारत | 124 |
साउथ अफ्रीका | 118 |
इंग्लैंड | 118 |
ऑस्ट्रेलिया | 117 |
न्यूजीलैंड | 117 |
विंडीज | 101 |
अफगानिस्तान | 92 |
श्रीलंका | 87 |
बांग्लादेश | 77 |
वहीं बल्लेबाजी की रैंकिंग की बात करें तो भारतीय तें के उपकप्तान रोहित शर्मा को तीन स्थान का फायदा हुआ है| वहीं केएल राहुल तीन पायदान गिरे हैं| पाकिस्तान के बाबर आजम शीर्ष पर हैं| रोहित सातवें और राहुल दसवें, जबकि शिखर धवन 11वें स्थान पर हैं|
आईसीसी टी-20 रैंकिंग – टॉप बल्लेबाज
खिलाड़ी | प्वाइंट्स |
बाबर आजम (पाकिस्तान) | 885 |
कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड) | 825 |
ऑरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) | 806 |
इविन लुईस (विंडीज) | 751 |
ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) | 745 |
फखर जमान (पाकिस्तान) | 700 |
रोहित शर्मा (भारत) | 698 |
एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) | 697 |
जेसन रॉय (इंग्लैंड) | 688 |
केएल राहुल (भारत) | 677 |
टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने नया मुकाम हासिल किया है| कुलदीप यादव को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन तीसरे मैच में उन्हें खेलने का मौका दिया गया| उन्होंने 26 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए| कुलदीप को इसका फायदा हुआ और वह रैंकिंग में एक स्थान ऊपर पहुंच गए हैं|
आईसीसी टी-20 रैंकिंग – टॉप गेंदबाज
खिलाड़ी | प्वाइंट्स |
राशिद खान (अफगानिस्तान) | 793 |
कुलदीप यादव (भारत) | 728 |
शादाब खान (पाकिस्तान) | 720 |
इमाद वसीम (पाकिस्तान) | 705 |
आदिल राशिद (इंग्लैंड) | 676 |
एडम जम्पा (ऑस्ट्रेलिया) | 670 |
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) | 658 |
ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड) | 657 |
फहीम अशरफ (पाकिस्तान) | 644 |
मिशेल सैंटनर (न्यूजीलैंड) | 638 |
-ह्रदय
Pak vs Aus : वनडे सीरीज की घोषणा
रहें हर खबर से अपडेट, ‘टैलेंटेड इंडिया’ के साथ| आपको यहां मिलेंगी सभी विषयों की खबरें, सबसे पहले| अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए आज ही डाउनलोड करें Download Hindi News App और रहें अपडेट| ‘टैलेंटेड इंडिया’ की ख़बरों को फेसबुक पर पाने के लिए पेज लाइक करें – Talented India News