क्रिकेट जगत में भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लेकर हमेशा ही चर्चा होती रहती है| विश्व कप के बाद से ही धोनी टीम इंडिया (Team India) से नहीं जुड़े हैं और साथ ही उन्होंने अपनी वापसी को लेकर भी कुछ नहीं कहा है| जिस वजह से हमेशा ही उनके फैन्स के बीच यह जिज्ञासा बनी रहती है कि कब धोनी दोबारा बल्ला थामे मैदान में छक्के-चौके बरसते हुए नजर आएंगे| भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli), हेड कोच रवि शास्त्री और बीसीसीआई अध्यक्ष से कई बार पूछा गया कि आखिर धोनी क्यों टीम इंडिया से नहीं जुड़ रहे, पर किसी से कोई जवाब नहीं मिला| लेकिन अब धोनी के ताज़ा बयान से उनकी वापसी का अनुमान लगाया जा सकता है|
बुरी खबर, क्रिस गेल का संन्यास!
मुंबई में हुई एक कॉन्फ्रेंस के दौरान धोनी (MS Dhoni) से क्रिकेट में उनकी वापसी के बारे में पूछा गया| जिस पर धोनी ने कहा कि मेरी वापसी के बारे में जनवरी तक मत पूछो| उनकी इस लाइन से अनुमान लगाया जा सकता है कि धोनी शायद अगले साल की शुरूआत में वापसी का मन बना रहे हैं| साल 2020 में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने जा रही है| दोनों देशों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी| साल के पहले सप्ताह में भारतीय टीम भी घोषित कर दी जाएगी| हो सकता है कि धोनी ऑस्ट्रेलिया दौरे से टीम में वापसी करें|
बेटे अर्जुन तेंदुलकर से क्यों परेशान सचिन?
धोनी (MS Dhoni) को हाल ही में झारखंड की अंडर 23 टीम के साथ ट्रेनिंग करते हुए देखा गया था, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी 6 दिसम्बर से वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज का हिस्स होंगे| लेकिन जब बीसीसीआई ने टीम घोषित की तो धोनी का नाम शामिल नहीं था| अब देखते हैं कि धोनी ऑस्ट्रेलिया सीरीज से वापसी करते हैं या फिर उनके फैन्स को और इंतज़ार करना पड़ेगा|
भारत बनाम वेस्टइंडीज कार्यक्रम में बड़ा बदलाव…
-Hriday Kumar
