भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्रसिंह धोनी आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं| अपने बर्थ-डे का जश्न धोनी ने इंग्लैंड में अपनी बेटी जीवा, पत्नी साक्षी और टीम के साथियों के साथ केक काटकर मनाया| सोशल मीडिया पर धोनी के 37वें बर्थ-डे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो आना शुरू हो गए हैं| वीडियो में धोनी, साक्षी, जीवा और अन्य साथियों के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं| साथ ही इस जश्न में भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और अन्य साथी खिलाड़ी भी मौजूद थे| हार्दिक और कुणाल भी ‘हैप्पी बर्थ-डे माही’ गाते नजर आ रहे हैं|
इस खास मौके पर साक्षी ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की है, जिसमें इमोशनल मैसेज भी लिखा है| साक्षी ने लिखा, “जन्मदिन की ढेरों बधाईयां… यहां तक कि शब्द भी बयां नहीं कर सकते कि आप एक इंसान के रूप में कैसे हैं| 10 साल में मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है और यह जारी भी है| मुझे जिंदगी को एक सरल-व्यावहारिक तरीके से देखने और जीना सिखाने के लिए धन्यवाद| बहुत सारा प्यार और मेरी लाइफ को खूबसूरत बनाने के लिए थैंक्यू!”
वहीं बीसीसीआई ने भी धोनी के बर्थ-डे पर एक स्पेशल मैसेज तैयार किया|
SPECIAL: From his teammates to someone very very special, wishes galore for @msdhoni as he celebrates his 37th birthday. Watch it till the end – Cuteness Alert! #HappyBirthdayMSDhoni
LINK—->https://t.co/wT27zi4Bx1 pic.twitter.com/YPupnjLVwz— BCCI (@BCCI) July 7, 2018
वीरेंद्र सहवाग से लेकर सुरेश रैना और वीवीएस लक्ष्मण से लेकर हरभजन सिंह ने भी उन्हें 37वें जन्मदिन पर बधाई दी|
#HappyBirthdayMSDhoni . May your life be longer than this stretch and may you find happiness in everything, faster than your stumpings. Om Finishaya Namaha ! pic.twitter.com/zAHCX33n1y
— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 6, 2018
Happy birthday to the legend @msdhoni. There can be nobody like you. ✌️ pic.twitter.com/gMDepTPN3l
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) July 6, 2018
Wishing you a very happy birthday @msdhoni .May you continue to entertain ,inspire and provide joy.#HappyBirthdayMSDhoni pic.twitter.com/z1DbTUi1iS
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) July 6, 2018
