ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटप्रेमियों के लिए इस समय बिग बैश लीग का आयोजन किया गया है| यहां की घरेलू टी-20 लीग वीमंस बिग बैश लीग के एक मुकाबले में महिला खिलाड़ी ने मात्र 42 गेंदों में शतक लगाते हुए इस लीग के इतिहास का सबसे तेज़ शतक जड़ दिया है| महिला खिलाड़ी ग्रेस हैरिस ने यह कारनामा किया है| इसी के साथ यह शतक महिला क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज़ शतक है|
महिला टी-20 क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की डेंड्रा डॉटिन के नाम है| उन्होंने महज 38 गेंदों में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ष 2010 में शतक जड़ा था| वहीं ग्रेस हैरिस की बात की जाए तो उन्होंने ब्रिस्बेन हीट के लिए ऑस्ट्रेलिया के द गाबा स्टेडियम में यह शतक जड़ा|
हैरिस ने अपनी शतकीय पारी के दौरान छह छक्के और 13 चौके जड़े| उनकी टीम ब्रिस्बेन हीट ने मेलबर्न स्टार्स से जीत के लिए मिले 133 रन के लक्ष्य को 11वें ओवर में बिना विकेट खोए ही हासिल कर लिया| हैरिस जब 95 के स्कोर पर थीं तो उन्होंने छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया|
यह बिग बैश वीमंस लीग इतिहास का कुल आठवां और इस सीज़न का तीसरा शतक है, इससे पहले सिडनी स्टार्स की लेज़ली ली और सिडनी सिक्सर्स की एलिसा पेरी भी शतक जड़ चुकी हैं| इस शतक के साथ ही ग्रेस हैरिस इस लीग के इतिहास में दो शतक जड़ने वाली पहली बल्लेबाज भी बन गईं| इससे पहले उन्होंने पहले सीजन में 55 गेंदों में 103 रन की दमदार पारी खेली थी|
बदतमीज़ निकले विराट कोहली!
टॉस के लिए अब सिक्का बंद!
कप्तान ने की गलती, मिली बड़ी सज़ा

1 Comment
Pingback: Woorkeri Raman Appointed India Women's Cricket Team Coach : डब्ल्यूवी रमन