इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स में अब तक भारत का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है| पदक तालिका में भारत इस समय कुल 59 पदकों के साथ 8वें स्थान पर है| भारत ने अब तक 13 स्वर्ण, 21 रजत और 25 कांस्य पदक जीते हैं| इस तालिका में पहले स्थान पर चीन है, जिसने अब तक कुल 242 पदक अपने नाम किए हैं| 13वें दिन भारत की नज़रें स्वर्ण पदक के आंकड़े को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर होगी| सबकी नज़रें भारतीय महिला हॉकी टीम पर होगी, जो 20 साल बाद फाइनल खेलेगी|
Asian Games 2018- 13th Day Live Update
स्क्वैश : भारतीय पुरुष टीम सेमीफाइनल में हांगकांग से हारी, जीता ब्रॉन्ज मेडल।
कैनोई : प्रकांत शर्मा व जेम्सबॉय सिंह ओइनम ने पुरुषों के 200 मीटर डबल्स (C2) फाइनल के लिए किया क्वॉलिफाई।
बॉक्सिंग : अमित पंघल 49 किलोग्राम के फाइनल में पहुंचे, रजत पदक पक्का, स्वर्ण की उम्मीद जगाई| सेमीफाइनल में फिलीपींस के पालम कार्लो को हराया|
सेलिंग: भारत को मिला तीसरा पदक, वरुण ठक्कर और गणपति चेंगप्पा ने पुरुष 49er इवेंट में जीता कांस्य पदक| यह भारत का इन खेलों में 63वां पदक है|
सेलिंग : भारत को मिले दो पदक, वर्षा गौतम और स्वेता शेरवेगार ने महिला 49er FX रेस में जीता रजत पदक, हर्षिता तोमर ने ओपन लेजर 4.7 में जीता कांस्य पदक|
बॉक्सिंग: भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण चोटिल होने की वजह से सेमीफाइनल (75 किलोग्राम) से हटे, भारत को मिला कांस्य पदक, ये भारत का इन खेलों में 60 वां मेडल है|
Boxing: Indian #boxer Vikas Krishan has been forced to pull out of his semi-final bout due to an injury and will now settle for a bronze in the men's 75kg category.#AsianGames2018 #AsianGames pic.twitter.com/z68cSUuixn
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) August 31, 2018
स्क्वैश(महिला): भारतीय महिला स्क्वैश टीम मलेशिया को 2-0 से हराते हुए फाइनल में पहुंची| रजत पदक पक्का, स्वर्ण की उम्मीद जगी| भारतीय टीम में जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लीकल कार्तिक, सुनयना कुरुविला और तन्वी खन्ना थे|
स्क्वैश : भारत महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में मलेशिया से भिड़ेगी, नज़रें एक और गोल्ड पर होगी।
कयाक : भारत के नाओचा सिंह लैतोंजम ने पुरुषों के 200 मीटर सिंगल (K1) सेमीफाइनल के लिए किया क्वालिफाई|
कयाक : भारत की रंगानी किरो ने महिलाओं की 200 मीटर सिंगल (K1) सेमीफाइनल के लिए किया क्वालिफाई |
Asian Games 12th Day Live : भारत को मिला 12वां गोल्ड
Asian Games 7th Day Live: भारत को मिला कांस्य पदक

2 Comments
Pingback: Asian Games 14th Day Live: आज दो स्वर्ण की उम्मीद - Talentedindia
Pingback: केजरीवाल ने एशियन गेम्स विजेताओं के लिए बढ़ाई इनामी राशि - Talentedindia