लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के दुसरे चरण का मतदान खत्म हो गए हैं। 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 97 सीटों पर आज वोट डाले गए। चुनाव के दौरान कई जगह पर वोटरों में गजब का उत्साह देखा गया। दूसरे चरण में असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव के दौरान कई बूथों पर ईवीएम मशीन और वीवीपैट में गड़बड़ी के कारन मतदाता परेशान हुआ, हालाँकि जल्द ही मशीने ठीक करवाकर चुनाव फिर से शुरू हो गया था वहीँ कई जगह पर हिंसा भी भड़की।
Lok Sabha Election Phase 2 Live Updates : अब तक 51% मतदान, राज्यों के हाल भी जाने
ओडिशा के मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ओडिशा के चार मतदान केंद्रों पर फिर से चुनाव कराए जाने का चुनाव आयोग ने आदेश दिया है। सुंदरगढ़ में बूथ नंबर 213, बोनाई में बूथ नंबर 129 और डासपल्ला में बूथ नंबर 210 और 222 पर पुनर्मतदान का आदेश ज़ारी किया है। दूसरे चरण के मतदान में तीन बजे तक महाराष्ट्र में 46.63%, तमिलनाडु में 52.02%, ओडिशा में 53%, मणिपुर में 67.5%, उत्तर प्रदेश में 50.39%, छत्तीसगढ़ में 59.72% और कर्नाटक में 49.26% मतदान हुआ, इसके बाद वोट के प्रतिशत में और गिरावट आई।
सिद्धू का पीएम मोदी पर विवादित ट्वीट
लखनऊ से सपा-बसपा-आरएलडी उम्मीदवार के रूप में शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने नामांकन दाखिल किया,. जिसका बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पत्नी के साथ रोड शो भी किया। पूनम सिन्हा के रोड शो में विवाद किया गया। दरअसल, महागठबंधन की कैंडिडेट और अपनी पत्नी के रोड शो में आने पर कांग्रेस के उम्मीदवार आचार्य प्रमोद कृष्णम ने नाराज़गी ज़ाहिर की। इसके लिए प्रमोद कृष्णम ने कहा, “शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पत्नी के प्रचार में आकर पत्नी धर्म निभाया है, लेकिन मेरा कहना है कि वो मेरे लिए एक दिन प्रचार कर पार्टी धर्म भी निभाएं। ”
चुनाव आयोग ने बैन किया कांग्रेस का एक और विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, ‘टैलेंटेड इंडिया’ के साथ| आपको यहां मिलेंगी सभी विषयों की खबरें, सबसे पहले| अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए आज ही डाउनलोड करें Download Hindi News App और रहें अपडेट| ‘टैलेंटेड इंडिया’ की ख़बरों को फेसबुक पर पाने के लिए पेज लाइक करें – Talented India News
