लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के अंतर्गत भाजपा (BJP) ने आज यानी शुक्रवार को दूसरी लिस्ट (BJP Releases 2nd List Of Candidate) जारी की| भाजपा द्वारा जारी की गई यह लिस्ट चौंकाने वाली है| दरअसल इस लिस्ट में केवल एक उम्मीदवार का नाम बताया गया है| इसके पहले जारी की गई लिस्ट में 184 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए थे| भाजपा की दूसरी लिस्ट (BJP Candidate 2nd List 2019) में जिस उम्मीदवार (Lalu Bhai Patel) का नाम लिखा है उस सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होने वाला है| भाजपा के अन्य उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शुक्रवार शाम को होने वाली बैठक में किया जाएगा|
Lok Sabha Election 2019 : चुनाव जिताएंगे मायावती के ये धुरंधर
BJP releases 2nd list of candidate for upcoming Lok Sabha elections – Lalubhai Patel to contest from Daman & Diu Parliamentary constituency. The voting for the constituency will be held on 23rd April in the 3rd phase of polling. pic.twitter.com/GsT37uknlm
— ANI (@ANI) March 21, 2019
पहली लिस्ट में शामिल हैं भाजपा के 184 महारथी (BJP Releases 2nd List Of Candidate) :
Lok Sabha Election 2019 : मैं सांसद हूं, चौकीदार नहीं
भाजपा ने गुरुवार को अपनी पहली लिस्ट जारी की थी| इस लिस्ट में 184 उम्म्मिद्वारों का नाम शामिल है| वहीं आज जारी की गई लिस्ट में केवल एक नाम होना चौंकाने वाली बात है| लिस्ट में सिर्फ दमन एंड दीव से लालूभाई पटेल का नाम लिखा है| वहीं पहली लिस्ट में बताया था कि प्रमुख उम्मीदवारों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से, गृह मंत्री राजनाथ सिंह पुरानी सीट लखनऊ से और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे| इसके साथ ही नितिन गडकरी नागपुर से और अमेठी से स्मृति ईरानी को टिकट दिया गया है | 19 मार्च और 20 मार्च को हुई भाजपा की बैठक के बाद पहली लिस्ट तैयार की गई थी|
Lok Sabha Election 2019 : तेजस्वी ने मर्यादा लांघी, कहा मां का दूध पिया है…
उत्तर प्रदेश में इन्हें मिला टिकट
वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी
लखनऊ से राजनाथ सिंह
सहारनपुर से राघव लखनपाल
बिजनौर से कुंवर भरतेंद्र सिंह
संभल से परमेश्वर लाल सैनी
अमरोहा से कंवल सिंह तंवर
अलीगढ़ से सतीश कुमार गौतम
आगरा से एसपी सिंह बघेल
फतेहपुर सीकरी से राज कुमार चाहेर
ऊना से धर्मेंद्र कुमार
खिरी से अजय कुमार मिश्रा
हरदौई से जय प्रकाश रावत
मिश्रिख से अशोक रावत
मोहनलाल गंज कौशल किशोर
मुजफ्फरपुर से संजीव बालियान
मुरादाबाद से कुंवर सर्वेश कुमार
मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल
बागपत से डॉ सत्यपाल सिंह
गाजियाबाद से वीके सिंह
गौतम बुद्ध नगर से महेश शर्मा
मथुरा से हेमा मालिनी
एटा राजीव सिंह
शाहजहांपुर से अरुण सागर
बदायूं से संघमित्रा मौर्य
बरेली से संतोष कुमार गंगवार
सीतापुर से राजेश वर्मा
हरदोई से जयप्रकाश रावत
उन्नाव से साक्षी महाराज
रहें हर खबर से अपडेट, ‘टैलेंटेड इंडिया’ के साथ| आपको यहां मिलेंगी सभी विषयों की खबरें, सबसे पहले| अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए आज ही डाउनलोड करें Download Hindi News App और रहें अपडेट| ‘टैलेंटेड इंडिया’ की ख़बरों को फेसबुक पर पाने के लिए पेज लाइक करें – Talented India News
