लोकसभा चुनाव के अंतर्गत भाजपा ने गुजरात के स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है| इस सूची में भाजपा ने कई वरिष्ठों का नाम हटाते हुए नए कई नामों जोड़े हैं| इनमे से एक नाम पीएम मोदी की बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ में काम करने वाले अभिनेता का नाम है| दरअसल, 40 स्टार प्रचारकों की इस सूची में लालकृष्ण आडवाणी का नाम नहीं हैं, लेकिन अभिनेता विवेक ओबरॉय का नाम है| वहीं इसमें पहला नाम पीएम मोदी का और दूसरा नाम भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का है| इसमें सुषमा स्वराज का भी नाम शामिल है|
Lok Sabha Election 2019 : ट्रैक्टर पर सवार होकर बसंती ने किया चुनाव प्रचार
BJP releases list of star campaigners in Gujarat for #LokSabhaElections2019 and by-election in the state. Actor Vivek Oberoi is also included in the list. The 26 Parliamentary constituencies of the state will undergo polling in the third phase of elections on 23rd April. pic.twitter.com/PC5lKcD3mp
— ANI (@ANI) April 5, 2019
भाजपा द्वारा इसके पहले जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में भी लाल कृष्ण आडवाणी का नाम नहीं था| लालकृष्ण आडवाणी को इस बार टिकट नहीं दिया गया है| चुनाव ना लड़ने का ऐलान करने वाले कलराज मिश्रा, सुषमा स्वराज और उमा भारती के नाम इस सूची में शामिल किए गए हैं| उत्तर प्रदेश में पहले और दूसरे चरण में होने वाले चुनावों के लिए जारी की गई इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, उमा भारती, हेमा मालिनी, नितिन गडकरी और अरुण जेटली जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं|
Lok Sabha Election 2019 : यदि कांग्रेस जीती तो देश में फैलेगा मुस्लिम वायरस
वहीं बिहार के भाजपा के स्टार प्रचारकों में रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह और भूपेंद्र यादव समेत बिहार के 18 नेताओं को जगह दी गई थी| भाजपा के स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट 42 नेताओं के नाम हैं जिनमें सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अरुण जेटली और सुषमा स्वराज समेत सभी प्रमुख नेताओं के नाम हैं| इस लिस्ट में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, उमाभारती और स्मृति ईरानी का भी नाम है|
SP Manifesto : सपा का घोषणा-पत्र जारी
रहें हर खबर से अपडेट, ‘टैलेंटेड इंडिया’ के साथ| आपको यहां मिलेंगी सभी विषयों की खबरें, सबसे पहले| अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए आज ही डाउनलोड करें Download Hindi News App और रहें अपडेट| ‘टैलेंटेड इंडिया’ की ख़बरों को फेसबुक पर पाने के लिए पेज लाइक करें – Talented India News
