गणेश चतुर्थी आने वाली है| इसे लेकर अभी से सारी तैयारियां शुरू हो गई हैं| जगह-जगह बप्पा के स्वागत के लिए मंडप बनाए जा रहे हैं| पूजा और अन्य कार्यक्रमों की तैयारियां भी की जा रही हैं| आज हम आपके लिए गणेशजी को भोग लगाने के लिए मोदक बनाने की आसान विधि लेकर आए हैं|
एकदम अलग स्वाद और आसानी व जल्दी से बनने वाले मावा मोदक की रेसिपी
आवश्यक सामग्री –
मिल्क पाउडर – 1 कप (110 ग्राम)
क्रीम – 1/4 कप
मक्खन – 2 टेबल स्पून
चीनी पाउडर – 1/3 कप
इलायची – 5-6
दूध – 1/2 कप
ऐसे बनाएं
सबसे पहले एक बर्तन में मक्खन डालकर पिघला लीजिए| जब मक्खन पिघल जाए तो इसमें क्रीम डालें और अच्छी तरह मिक्स करें| अब इस मिश्रण में दूध डाल दीजिए तथा मक्खन, क्रीम और दूध को अच्छे मिलाएं| जब दूध अच्छे से मिल जाए तो उसमें थोड़ा-थोड़ा करके मिल्क पाउडर मिलाएं| जब तक मिश्रण गाढा़ और चिकना न हो जाए, इसे चलते रहे| ध्यान रहे इसमें गुठलियां न बने| अब इसमें पिसा हुआ इलायची पाउडर मिला दें| ठंडा होने पर इसमें चीनी पाउडर मिलाएं|
मोदक बनाने का सांचा लें और इसमें चीनी पाउडर डालकर कोटिंग करें| तैयार मावे का मिश्रण इसमें डालें और सांचे को बंद कर दें| तैयार मोदक को थाली में निकाल लें| स्वाद में लाज़वाब मावा मोदक तैयार है|

1 Comment
Pingback: गणेशजी के प्रिय भोग गुड़-नारियल के मोदक बनाने की विधि - Talentedindia