मफिन्स का नाम सुनकर सभी के मुंह में पानी आ जाता है| बच्चों को तो यह बहुत पसंद होती है| आज हम आपको नर्म मुलायम मीठे मक्के के मफिन्स बनाने की आसान विधि बता रहे हैं| इन्हें चाय के साथ परोसिये या बच्चे के टिफिन में रखिये, सभी को बहुत अच्छे लगेंगे|
आवश्यक सामग्री –
मक्के का आटा – आधा कप (लगभग 75 ग्राम)
मैदा – दो कप
पिसी हुई शक्कर – आधा कप
बेकिंग पाउडर – तीन चौथाई छोटी चम्मच
बेकिंग सोडा – एक चौथाई छोटी चम्मच
दही – आधा कप
मक्खन – एक चौथाई कप (लगभग 60 ग्राम)
वनीला एसेंस – आधा छोटी चम्मच
टूटी-फ्रूटी – आधा कप
एक बर्तन में मक्के का आटा, मैदा, पिसी शक्कर, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाकर मिक्स कर लें| इसके बाद दूसरे बर्तन में दही, मक्खन, वेनीला एसेंस डालकर अच्छे से मिलाते हुए फैंटें| दोनों बर्तन के मिश्रण को मिला लें और उनमें टूटी-फ्रूटी डालकर अच्छे से मिलाएं| अब मफिन्स मेकर में बटर लगाकर चिकना कर लीजिए और मिश्रण को सांचों में डाल दीजिए|
पहले से ओवन को 180 डिग्री सेग्रे. पर सेट कर लीजिए और मफिन्स ट्रे को ओवन में रखिये| 10 मिनट बाद ओवन बंद कर दीजिए| मफिन्स बनकर तैयार हैं|

Comment