सर्दी का मौसम यानी अच्छा और हेल्दी खाने का समय | इस मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन किया जाता है| आपने कई बार गोंद के लड्डू खाए होंगे| ये लड्डू खाने में जितने स्वादिष्ट और लाभदायक होते हैं, उतने ही बनाने में आसान होते हैं| आज हम आपको गोंद के लड्डू बनाने की आसान विधि के बारे में बता रहे हैं|
आइये जानते हैं कैसे बनाएं गोंद के लड्डू
आवश्यक सामग्री
खाने वाला गोंद – 3 टेबलस्पून
घी – 4.5 टेबलस्पून
गेहूं का आटा – 1 ¼ कप
पीसी हुई शक्कर – 1/2 कप
इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
फ्राई करने के लिए घी
ऐसे बनाएं
गोंद के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में 3½ टेबलस्पून घी गरम करें और उसमें आटा अच्छी तरह से सेंक लें| अब भुने हुए आटे को ठंडा होने के लिए रख दें| अब कढ़ाई में फिर से घी गर्म करें और उसमें गोंद को तब तक डीप फ्राई करें, जब तक ये फूल न जाए|
एक बर्तन में फ्राई की हुई गोंद, सिका हुआ आटा और 1 टेबलस्पून घी मिलाकर अच्छे से लड्डू बांध लें| आप यदि चाहे तो इसमें ड्राईफ्रूट्स भी मिला सकते हैं|
इस अचार पर भी जरा कीजिए विचार
सर्दी में लें तिल की गजक का मज़ा…
सर्दियों में पालक कॉर्न चीज़ मोमोज़ का लें मज़ा…
