25 दिसम्बर को पूरी दुनिया में बच्चे से लेकर बूढ़े तक खुशियां मनाते हैं| इस त्यौहार को ईसा के जन्म के कारण रोशनी, प्यार और खुशियों का प्रतीक माना जाता है| इस दिन लोग अपने घरों को रंगबिरंगी लाइट और अन्य सामानों से सजाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूरा घर सज जाने के बाद भी कुछ ऐसी चीजें (5 Important Things For Christmas Celebration) भी हैं, जिनके बिना क्रिसमस अधूरा है| आइये जानते हैं की ऐसी कौन-सी चीजें हैं, जिनके बिना यह त्यौहार अधूरा है|
क्रिसमस पर बनाएं ख़ास कुकीज़
5 Important Things For Christmas Celebration :
केक
क्रिसमस के दिन केक का ख़ास महत्व होता है| ऐसा कहते हैं कि मीठा खाने से मन का तनाव दूर होता है और आपको ढेर सारी ऊर्जा मिलती है| क्रिसमस के वक़्त प्रकृति में ऊर्जा कम होती है और मन बुझा सा रहता है| इस दिन केक खाने और खिलाने से तनाव दूर होता है और मन शांत होता है|
क्रिसमस पर बनाएं टेस्टी ऑरेंज केक
घंटियां
क्रिसमस के दिन अक्सर लोग क्रिसमस ट्री पर बेल्स लगाते हैं, जिनका बहुत महत्व होता है| ऐसा कहते हैं कि घंटियों की ध्वनि से मन में एक विशेष तरह की उमंग पैदा होती है, जो मन को सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है| इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है|
इस तरह करें कम बजट में क्रिसमस की तैयारी
मोमबत्तियां
ऐसा कहते हैं कि दीपक, अग्नि और मोमबत्तियों द्वारा प्रकाश से जीवन के अंधियारे के खत्म किया जाता है| जैसे दीपावली के मौके पर भी दीपक लगाए जाते हैं, वैसे ही क्रिसमस के मौके पर मोमबत्तियों द्वारा प्रकाश किया जाता है| विभिन्न रंगों की मोमबत्तियां हमारे जीवन में खुशियां और सफलता लाती हैं|
उपहार
इस मौके पर उपहार देने का भी विशेष महत्व है| जीवन में जिस तरह की खुशियां आप चाहते हैं, वैसी ही चीज़ों का उपहार अपने लोगों को या ज़रूरतमंदों को देना चाहिए| इस मौसम में अन्न, वस्त्र और मिठाइयों का उपहार सबसे उत्तम माना जाता है|
क्रिसमस पर बनाएं स्पाइसी गुआवा कुकीज़
क्रिसमस शॉपिंग के लिए देश के फेमस बाज़ार
