रैंप वॉक के दौरान अक्सर ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिनके कारण कभी-कभी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है, लेकिन कई बार कुछ लोग ऐसा कुछ कर जाते हैं, जिससे ज़िन्दगी जीने के नजरिये में बदलाव आ जाता है| ऐसी ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है| मियामी की एक अमरीकी मॉडल के वीडियो से तहलका मचा हुआ है| दरअसल, मॉडल ने कैटवॉक के दौरान अपनी 5 महीने की बेटी को स्तनपान करवाया|
इस वीडियो के वायरल होने के बाद इस मुद्दे पर जबरदस्त बहस छिड़ गई है| दरअसल, एक मैगजीन के लिए हुए शो में मार्ट मार्टिन अपनी पांच महीने की बेटी एरिया के साथ रैम्प पर उतरी और उसे स्तनपान कराते हुए वॉक पूरी की| इसके बाद मैगजीन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर रैंप वाक के वीडियो को भी पोस्ट किया|
https://twitter.com/Pregnancy_Video/status/1019130329603469313
इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने इस पर सवाल उठाए, वहीं कई लोगों ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और इसका समर्थन किया| मार्टिन ने भारी सकारात्मक सार्वजनिक प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद व्यक्त किया है।
कई महिलाओं ने कहा है कि मॉडल के इस कदम से काम के दौरान स्तनपान को बढ़ावा मिलेगा| कुछ अन्य महिलाओं ने लिखा कि मॉडल के इस वीडियो को देखकर कई औरतें अपनी बॉडी को लेकर सहज महसूस करेंगी| वहीं स्टेफवान ने लिखा कि शुक्रिया यह दिखाने के लिए स्तनपान नेचुरल होता है, अश्लील नहीं|
