हाल ही में एक गायिका को एक संगीत कार्यक्रम के दौरान गोली मार दी गई| इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है| जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान में 24 वर्षीय गायिका समीना सिंधु जब परफॉर्मेंस दे रही थी, उसी समय स्टेज पर उन्हें गोली मार दी गई| बताया जाता है कि महिला छह महीने से गर्भवती थी| यह घटना सिंध प्रांत की है|
समीना इस कार्यक्रम में परफॉर्मेंस देने आई थी| इसी दौरान तारीक अहमद जतोई नाम के शख्स ने किसी बात पर गुस्सा होकर समीना की गोली मारकर हत्या कर दी| बताया जा रहा है कि तारीक अहमद नशे में धुत था|
Samina Sindhu, a 6-month pregnant Sindhi singer, was shot dead in Larkana by Tariq Jatoi. He asked her for stand-up performance. On refusal, he threatened her. Later when she stood up, Jatoi fired bullets in her body. Now, Jatois are pressurising her husband to withdraw from case pic.twitter.com/Frey8w79lw
— Kapil Dev (@KDSindhi) April 11, 2018
गायिका की हत्या का वीडियो क्लिप इस्लामाबाद के एक मानवाधिकार कार्यकर्ता कपिल देव ने ट्विटर पर साझा किया है| घटना के बाद गायिका को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया| आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच शुरू की जा चुकी है|
