अमरीका की पूर्व प्रथम महिला बारबरा बुश का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश की पत्नी बारबरा का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। उनका इलाज घर पर ही चल रहा था। वे एकमात्र ऐसी महिला थीं, जिन्होंने अपने पति और बेटे दोनों को अमरीका के राष्ट्रपति के तौर पर देखा।
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश और बारबरा बुश के बेटे जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने ट्वीट कर अपनी मां के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मेरी प्यारी मां 92 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि मैं काफी सौभाग्यशाली हूं कि बारबरा बुश मेरी मां थी। हम हमेशा उन्हें याद करेंगे।
Statement by President George W. Bush on the passing of Mrs. Barbara Bush: https://t.co/PwYs9SHwo3 pic.twitter.com/FZMcRwv0Ve
— George W. Bush Presidential Center (@TheBushCenter) April 18, 2018
बारबरा बुश ने 1945 में जॉर्ज बुश से शादी की और 1989-1993 तक संयुक्त राज्य की पहली महिला बनी। उन्होंने 1981 से 1989 तक फिर दूसरी बार संयुक्त राज्य में अपनी सेवाएं दी।

Comment