महाराष्ट्र की गद्दी पर कौन बैठेगा इसका फैसला अब तक नहीं हुआ है| शिवसेना ने बीजेपी के सामने यह प्रस्ताव रखा है कि ढाई साल राज्य में उनका मुख्यमंत्री रहे और बाकी ढाई साल बीजेपी की ओर से कोई महाराष्ट्र की गद्दी पर विराजमान हो| बीजेपी, शिवसेना के इस प्रस्ताव को मानने के लिए तैयार नहीं हैं (Anil Kapoor To Become Maharashtra CM)| एक के बाद एक लगातार दोनों पक्षों की ओर से बयानों की झड़ी लग रही है, इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने महाराष्ट्र की राजनीति में एंट्री मारी है| जी हाँ…अपने एक दम सही सुना|
भाजपा को नहीं चाहिए शिवसेना का साथ
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री बनने को लेकर चल रहे बवाल पर सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि, अनिल कपूर को ही महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना दीजिए| सबसे दिलचस्प बात यह रही कि अनिल कपूर ने यूजर के इस ट्वीट पर अपने रिएक्शन दिया| अनिल ने लिखा में नायक ही ठीक हूँ|
मैं nayak ही टीक हूँ ?@vijaymau https://t.co/zs7OPYEvCP
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) October 31, 2019
विजय गुप्ता नाम के एक ट्विटर यूजर ने यह ट्वीट किया था| इस ट्वीट को देवेन्द्र फडणवीस और आदित्य ठाकरे को भी टैग किया है| विजय ने ट्वीट किया था (Anil Kapoor To Become Maharashtra CM), महाराष्ट्र में जब तक कोई रास्ता नहीं निकलता तब तक @AnilKapoor को ही मुख्यमंत्री बना कर देख लेते हैं| पर्दे पर उनके एक दिन का कार्यकाल पूरे देश ने देखा है और सराहा है| @Dev_Fadnavis और @AUThackeray क्या सोच रहे हैं??
नवंबर माह में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम
विजय गुप्ता ने यह ट्वीट इसलिए किया था क्योंकि साल 2001 अनिल कपूर की फिल्म ‘नायक’ रिलीज़ हुई थी| इस फिल्म में वे एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बने थे| इस रोल में उन्हें काफी पसंद किया था| उनकी इस एक्टिंग को आज तक काफी लोग पसंद भी करते हैं| इसे ध्यान में रखकर विजय गुप्ता ने महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच सरकार बनाने के पेंच पर तंज कसा है| उनका कहना है कि जब तक आप महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रहे हैं तब तक अनिल कपूर को ही मुख्यमंत्री बना दीजिए|
दम है तो महाराष्ट्र में सरकार बनाकर दिखाए बीजेपी : शिवसेना
-Hriday Kumar
