जर्मनी का एक एयरपोर्ट बंद हो जाने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है| एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं| इससे म्युनिख और फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट के रास्ते यात्रा कर रहे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है| कई भारतीयों ने अपनी तकलीफ ट्विटर पर शेयर की है|
दरअसल, खराब मौसम की वजह से जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। म्युनिख और फ्रैंकफर्ट के रास्ते जाने वाली उड़ानों को रोक कर टर्मिनल बंद कर दिया गया है| फंसे हुए लोगों में से अधिकतर लोग लुफ्थांसा एयरलाइंस से सफ़र करने वाले हैं|
जर्मनी में फंसे हुए लोगों में भारत के पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीपी मलिक भी शामिल हैं| उन्होंने ट्वीट कर अपनी परेशानी बताई| उन्होंने ट्वीट किया, “फ्रैंकफर्ट से यात्रा कर रहा हूं| एयरपोर्ट पर हंगामा हो रहा है| हजारों लोग फंसे हुए हैं। लुफ्थांसा के स्टाफ सबसे अधिक बेबस हैं| बिजनेस क्लास यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा जा रहा है| आज जिनकी फ्लाइट कैंसल हो गई, उन्हें रहने के लिए जगह नहीं दी जा रही है|”
Travelling through Frankfurt. Total chaos at airport. Thousands stranded. Lufthansa staff most unhelpful. Even discourteous. Business cl passengers being sent from pillar to post. Refusing to provide accn to passengers whose flights cancelled today
— Ved Malik (@Vedmalik1) July 29, 2018
वहीं विमान कंपनी लुफ्थांसा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इसमें हमारी गलती नहीं है| खराब मौसम एवं सुरक्षा कारणों की वजह से टर्मिनल को बंद किया गया है क्योंकि फ्रैंकफर्ट में मौसम बहुत खराब है| जिन विमानों में मौसम के कारण देरी हुई है, हम उनकी डिटेल शेयर कर सकते हैं| हम लुफ्थांसा में अपने यात्रियों को बाधारहित यात्रा में मदद की बेहतर कोशिश कर रहे हैं|
यह खबर भी पढ़े – विदेशों में इस साल के अंत तक 70 ब्रांच होंगी बंद
यह खबर भी पढ़े – Video: लड़की ने बुजुर्ग की कुछ इस तरह बचाई जान
यह खबर भी पढ़े – टोरंटो: एक महिला की मौत, 13 घायल
