अभी दिसंबर आधा बाकी है और ठंड अपने चरम पर पहुंच चुकी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों को प्रभावित किया है। देश की राजधानी दिल्ली की फिज़ाओं में भी बर्फीली हवाओं ने ठंडक घोल दी है। राजधानी दिल्ली की ठंड ने सोमवार को सर्दी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस सीजन का सबसे ठंडा दिन सोमवार का रहा। राजधानी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस न्यूनतम तापमान के साथ सोमवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया।
राजधानी में धुंध की वजह से भी तापमान में गिरावट आई है वहीं पहाड़ी इलाकों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने राजधानी में पारे को काफी नीचे लुढ़का दिया है। दिल्लीवासियों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है, लेकिन वह भी बेअसर साबित हो रहा है। हालांकि राजधानी दिल्ली का मौसम साफ़ बना हुआ है और धूप भी खिली है, लेकिन मौसम में घुली ठंडक को कम करने में ये सभी फीके नज़र आ रहे हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली का मौसम साफ़ बने रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। दिसंबर माह के आखिर में और जनवरी माह की शुरुआत में राजधानी दिल्ली में पारा और नीचे चला जाएगा। मौसम विभाग द्वारा दी गई इस जानकारी ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जो सोमवार को गिरकर 6.2 डिग्री हो गया।
घाटी में जारी ठंड का क़हर
ठंड में नहीं चलेंगी ये ट्रेन
खून बढ़ाए और ठंड से बचाए ये हलवा

2 Comments
Pingback: New Delhi Today Weather Report News In Hindi : दिल्ली में ठंड
Pingback: Delhi Weather Report Today 28 Dec 2018 In Hindi : Delhi Temperature