उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के राज में लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की वारदातें कम नहीं हो रही हैं। ताजा मामला यूपी के मेरठ का है। यहां पिता ने अपनी चार पुत्रियों की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। पिता ने पत्र में मदद की गुहार लगाई है।
पिता ने पत्र लिखकर पीएम मोदी और राज्य के सीएम आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि मनचलों द्वारा उनकी लड़कियों को परेशान किया जा रहा है। मदरसे जाते समय रास्ते में रोका जाता है। लड़कियों के विरोध करने पर घर में घुसकर एसिड फेंकने की धमकी दी जाती है।
Meerut: Father of 4 girls writes to PM Modi&CM Yogi seeking justice for daughters saying they are being harassed by 4 men; 2 of the girls say, "we stopped going to madrasas due to it.They barged into our house,threatened us of acid attack.Even living at home has become difficult" pic.twitter.com/LLqV087q1y
— ANI UP (@ANINewsUP) June 26, 2018
वहीं चारों बहनों का कहना है कि हमारा घर में रहना मुश्किल हो गया है। चार बदमाश हमें परेशान और छेड़खानी करते हैं, पत्थर मारते हैं। इस कारण हमारी पढ़ाई भी छूट गई। बदमाश अब घर में भी चैन से नहीं रहने दे रहे। घर आकर भी परेशान करते हैं, वहीं पुलिस भी हमारी रिपोर्ट दर्ज नहीं करती है।
वहीं पुलिस अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि हमें ऐसे व्यक्ति से शिकायत मिली है, जिसने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनकी चार बेटियों को परेशान किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
We have received a complaint from a man who alleged that his four daughters are being harassed by a few men in the neighborhood. It is difficult for them to even get out of the house. Investigation is underway: Rajesh Kumar, Police Officer. #Meerut pic.twitter.com/v2iDuojKGv
— ANI UP (@ANINewsUP) June 26, 2018
