पिछले कुछ दिनों से खेतों और फैक्टरियों में आग लगने की घटनाएं ख़बरों में बनी हुई हैं| इसी बीच एक और भीषण अग्निकांड हो गया है, जिसमें एक झुग्गी-झोपड़ी वाले क्षेत्र में अचानक आग लग गई| यह घटना दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम के कानावानी क्षेत्र में हुई है|
सोशल मीडिया पर आई ताजा तस्वीरों में नजर आ रहा है कि आग काफी विकराल है| आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन की 6 गाड़ियां मशक्कत कर रही हैं|
हालांकि, अभी तक इस आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है| फिलहाल इस बात की जानकारी भी नहीं मिल पाई है कि आग किस वजह से लगी है| बता दें कि इससे पहले सोमवार को मुंबई के उपनगरीय इलाके चेंबूर में स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास एक घर में आग लगने से दो बच्चों सहित एक परिवार के आठ लोग झुलस गए थे|

Comment