हिमालय की ख़ूबसूरत वादियों में ट्रैकिंग के लिए जाना कुछ लोगों को भारी पड़ गया| वादियों में ट्रैकिंग के लिए निकले ट्रैकर्स का एक ग्रुप लापता हो गया| उन्हें तलाशने के लिए इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी ) की एक टीम निकल चुकी है|
लापता हुए ग्रुप में 12 ट्रैकर्स, एक गाइड और 10 पोर्टर्स हैं| पिछले 72 घंटों से उनकी तलाश की जा रही है| इनमें से एक व्यक्ति मृत अवस्था मिला है| बाकी लोगों की तलाश जारी है|
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रैकर्स की तलाश के लिए 60 सदस्यीय दल को रवाना किया है| वहां 5 से 6 फीट तक बर्फ जमी होने के कारण लोगों को तलाशने में परेशानी आ रही है| दरअसल, ‘गो हिमालय’ नाम से एक ट्रैकिंग समूह निकला था| इस समूह में 8 पुरुष और 4 महिलाएं थीं|

Comment