हाल ही में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया| हादसे में मिनी बस और डंपर की भीषण टक्कर हुई, जिसमें करीब 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं| यह घटना मुंबई-आगरा हाईवे पर महाराष्ट्र के चांदवर के पास गुरुवार को हुई| घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया|
जानकारी के अनुसार, फिलहाल घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है| हादसा इतना जबरदस्त था कि मिनी बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया| हादसे का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस में बैठे लोग हादसे के बाद निकलकर सड़कों पर जा गिरे|
पुलिस ने बताया कि मिनी बस में सवार लोग तीर्थयात्रा के बाद मध्यप्रदेश के उज्जैन से महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित कल्याण लौट रहे थे| पुलिस घटना की जांच कर रही है|

Comment