एक तरफ जनता जहां बाढ़ से परेशान है और खाने-पीने से लेकर पहनने ओढ़ने तक की परेशानी झेल रही है वहीं दूसरी तरफ़ राज्य का मुखिया जनता की परेशानी जानने हवाई सर्वे पर निकलते तो हैं, परंतु जनता से ज़्यादा सीएम एचडी कुमारस्वामी साहब को अखबार प्यारा है।
केरल इन दिनों बाढ़ और बारिश की मार झेल रहा है और इसका असर पड़ोसी राज्य कर्नाटक पर भी पड़ा है। इसी के चलते कर्नाटक के मुख्यमंत्री एक सर्वे करने के लिए प्लेन से निकले थे। सोशल मीडिया पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। प्लेन में आराम से बैठकर अखबार पढ़ रहे मुख्यमंत्री का ध्यान बाढ़ पीड़ित इलाकों और लोगों पर कम और अखबार में ज़्यादा दिखाई दिया। प्लेन में कुमारस्वामी के साथ कुछ और लोग भी थे।
मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की काफी आलोचना की जा रही है। किसी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह किसी बाढ़ प्रभावित इलाके का देश के किसी भी सीएम द्वारा अब तक का सबसे अच्छा हवाई सर्वे है| मुझे समझ नहीं आता कि जब आपको सिर्फ अखबार ही पढ़ना है तो हवाई सर्वे पर गए ही क्यों?’
गौरतलब है कि केरल में बारिश और बाढ़ से बर्बादी के बाद अब दक्षिण भारत के एक और राज्य कर्नाटक में बाढ़ से बुरा हाल है| मलनाडु इलाके में भारी बारिश से 12 लोगों की मौत हो गई है| यहां सबसे ज्यादा कोडागू जिले में जनजीवन पर असर पड़ा है| बारिश के कहर से राज्य में 1200 से ज्यादा मकान तबाह हो गए हैं।
Karnataka cm doing Ariel survey of flood in karnataka coorg and neighborhood pic.twitter.com/a9QsdQyyRC
— mohan (@mohan09461367) August 21, 2018
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से 5000 लोगों को बचाया जा चुका है। 13 गांव डूब चुके हैं और 12 लोगों की मौत की खबरे हैं। उडुपी और दक्षिण कन्नडा जिलों में भी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति है|
