पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) को राजस्थान राज्यसभा का सदस्य चुन लिया गया। गौरतलब है कि सोमवार को मनमोहन सिंह का चुनाव निर्विरोध हुआ। मनमोहन सिंह को राज्यसभा का सदस्य चुने जाने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बधाई दी। इस अवसर पर शुभकामना सन्देश देते हुए अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, “मैं पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह जी को राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य के रूप में निर्विरोध चुने जाने पर बधाई देता हूं। डॉ. सिंह का चुनाव पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। उनके विस्तृत ज्ञान और समृद्ध अनुभव से राजस्थान के लोगों को बहुत लाभ होगा।”
कश्मीरियों को नौकरी से निकाला, मोदी ने की मदद
I congratulate former PM Dr #ManmohanSingh ji on being elected unopposed as a member of #RajyaSabha from #Rajasthan. Dr Singh’s election is a matter of pride for entire state. His vast knowledge and rich experience would benefit the people of Rajasthan a lot. pic.twitter.com/YfkDQTxzpk
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 19, 2019
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने कोई भी उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया था। इसके बाद उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की तारिख के दिन ही मनमोहन सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। जैसे ही मनमोहन सिंह को राज्यसभा का निर्वोरोध सदस्य निर्वाचित किया गया वैसे ही उन्हें शुभकामना देने का सिलसिला शुरू हो गया। कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनका निर्वाचन का प्रमाणपत्र साझा करते हुए ट्वीट किया, “हम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को राजस्थान से राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर बधाई देते हैं। उनके ज्ञान के भंडार, कर्तव्य निष्ठा और वर्षों के अनुभव से सभी को लाभ होगा।”
UAE का सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री मोदी के नाम
We congratulate Former PM Dr. Manmohan Singh on being elected as a Rajya Sabha MP from Rajasthan. His repository of knowledge, dedication to his work & years of experience will benefit all. pic.twitter.com/V71T6gGZOi
— Congress (@INCIndia) August 19, 2019
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने अपना कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारा था। इस वजह से मनमोहन सिंह का निर्विरोध जीतना तो लगभग तभी तय हो गया था। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने घोषणा करते हुए कहा था कि, राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी राजस्थान से अपना कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारेगी।
जब QPark का वीडियो पसंद आया महिंद्रा को
