गुजरात विधानसभा के स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने एक विवादास्पद बयान दे दिया है। उन्होंने पीएम मोदी और संविधान निर्माता डॉ.भीमराव आंबेडकर को ‘ब्राह्मण’ और कृष्ण भगवान को ‘ओबीसी’ कह डाला। यही नहीं राजेंद्र के अनुसार, भगवान राम क्षत्रिय थे, लेकिन ऋषि और मुनि ने उन्हें भगवान बना दिया। उन्होंने कहा कि कृष्ण को भगवान बनाने के पीछे भी सांदीपनी ऋषि का हाथ था। आपको बता दें कि त्रिवेदी ने यह बयान गांधीनगर में आयोजित मेगा ब्राह्मण बिजनेस समिट में कही।
I've no hesitation in saying Ambedkar is a Brahmin. His surname, Ambedkar, a Brahmin surname, was given by his teacher, a Brahmin. Not wrong to call a learned person a Brahmin. In that context I'll say Modi Ji is also a Brahmin: Rajendra Trivedi, Gujarat Assembly Speaker (28.04) pic.twitter.com/AGwhIQy1n7
— ANI (@ANI) April 29, 2018
राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि ब्राह्मणों ने ही भगवान बनाए। भगवान राम एक क्षत्रिय थे, लेकिन ऋषि-मुनियों ने उन्हें भगवान बनाया। गोकुल के चरवाहे को हम ओबीसी कहेंगे, उस ओबीसी को भगवान किसने बनाया। भगवान व्यास एक मत्स्यकन्या के बेटे थे और उन्हें भी ब्राह्मणों ने भगवान बनाया।
स्पीकर ने आगे कहा कि हर पढ़ा-लिखा इंसान ब्राह्मण होता है। मुझे यह कहने में कोई झिझक नहीं है कि आंबेडकर भी एक ब्राह्मण थे। मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि माननीय पीएम नरेंद्र मोदी भी ब्राह्मण हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समुदाय ने देश को पांच राष्ट्रपति, सात प्रधानमंत्री, 50 मुख्यमंत्री, 50 से ज्यादा राज्यपाल, 27 भारतरत्न विजेता और सात नोबल पुरस्कार विजेता दिए हैं।
