माओवाद और नक्सलवाद भारत के लिए नासूर बनकर कानून और व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने पर तुले रहते हैं| वर्तमान में झारखंड के सरायकेला में माओवादियों से पिछले कई दिनों से मुठभेड़ जारी है| अब उसमें दो भारतीय सैनिक शहीद हो गए हैं|
झारखंड के सरायकेला में सीआरपीएफ की 209 कोबरा बटालियन और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे SADO (सर्च एंड डिस्ट्रॉय ऑपरेशन) के दौरान माओवादियों से मुठभेड़ शुरू हो गई थी, जिसमें आरपीएफ की कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
सुरक्षाबलों और जवानों के बीच मुठभेड़ और भीषण गोलीबारी अभी जारी है। सीआरपीएफ की बटालियन द्वारा इस संघर्ष को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है|

Comment
1 Comment
Pingback: लड़की, जिसे मारकर टुकड़े कर दिए, घर लौट आई - Talentedindia