नेताजी सुभाषचंद्र बोस के पड़पोते और भाजपा नेता चंद्र कुमार बोस के बयान पर आजकल बवाल मचा हुआ है| दरअसल, नेता चंद्र कुमार बोस ने बकरी को माता मानकर हिंदुओं को उसका गोश्त न खाने की सलाह देते हुए द्वीट किया, जिसके बाद विवाद बढ़ने लगा| बोस ने कहा कि देश में हो रही लिंचिंग और हिंसा को देखकर पूरा देश हैरान है।
उन्होंने ट्वीट किया, “गांधीजी कोलकाता में मेरे दादा शरतचंद्र बोस के घर रुकते थे और बकरी का दूध मांगते थे| उनके लिए दो बकरियां लाई गई थीं| गांधीजी बकरी का दूध पीते थे और उन्हें अपनी मां समान मानते थे| उन्होंने कहा कि इसलिए हिंदुओं को बकरी का गोश्त खाना बंद कर देना चाहिए|”
Gandhi ji used to stay in my grandfather-Sarat Chandra Bose's house at 1 WoodburnPark in Kolkata.He demanded goat's milk! Two goats brought to the house for this purpose. Gandhi protector of Hindus treated goats as Mata by consuming goats milk. Hindus stop eating goat's meat
— Chandra Kumar Bose (@Chandrakbose) July 26, 2018
चंद्र कुमार बोस के इस ट्वीट के बाद काफी विवाद शुरू हो गया था। बोस फिलहाल पश्चिम बंगाल बीजेपी के उपाध्यक्ष हैं| उन्होंने 2016 में भाजपा जॉइन की थी और ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपोर से चुनाव भी लड़ा था| अब उनके ट्वीट के बाद कोई उनकी आलोचना कर रहा है तो कोई उनसे सवाल पूछ रहा है|
उनके ट्वीट को समझाते हुए उन्होंने कहा कि देश में हो रही मॉब लिंचिंग और हिंसा को देखकर पूरा देश हैरान है। यदि आप बीफ खाने वालों पर हमला करते हो तो बकरी का गोश्त खाना छोड़ देना चाहिए| क्योंकि गांधीजी बकरी का दूध पीते थे और अगर आप बकरी का दूध पीते हैं तो बकरी को माता मानना चाहिए| साथ ही कहा कि इसे धर्म और राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए|
